Samsung Galaxy M12 आज होगा लॉन्च, 6000 mAh बैटरी, 4 कैमरा, 90Hz डिस्प्ले, यहां देखिए लॉन्च स्ट्रीमिंग
सैमसंग कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy M12 है। इस स्मार्टफोन को सैमसंग कंपनी आज भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को 90Hz से डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और 6000 एमएएच की बैटरी जैसे कई खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M12 का लॉन्च इवेंट लाइव देखें
आपको बता दें कि सैमसंग के इस नए फोन को आज दोपहर 12 बजे से एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। आप इस फोन के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सैमसंग इंडिया के यूट्यूब चैनल समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। हालांकि हम अपने इस आर्टिकल में भी सैमसंग कंपनी के इस फोन को लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक अटैच कर रहे हैं ताकि आपको कहीं और जाने की जरूरत ना पड़े। आप आसानी से हमारे इस आर्टिकल के जरिए भी सैमसंग गैलेक्सी एम12 के लॉन्चिंग को लाइव देख सकते हैं।
Samsung Galaxy M12 का डिस्प्ले
Samsung Galaxy M12 के साथ आने वाले कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.5 इंच की टीएफटी इनफनिटी-वी डिस्प्ले देने जा रही है, जो यूज़र्स के व्यूइंग एक्सप्रीरियंस को कई गुना बेहतर करेगा। इस फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 720*1600 पिक्सल है। इसके अलावा जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।
6000 एमएएच की बड़ी बैटरी
इस फोन के डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए एक नॉच दिया जाने वाला है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 6000 एमएएच की एक बड़ी बैटरी देने जा रही है। इसका मतलब है कि इस फोन की बैटरी बैकअप काफी ज्यादा होगा।
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप पर गौर करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में कॉड कैमरा सेटअप देने की बात कही है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल ते मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर लेंस के साथ आता है। इनके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।
Samsung Galaxy M12 का प्रोसेसर
Samsung Galaxy M12 में दिए जाने वाले प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में इन हाउस प्रोसेसर Exynos 850 देने का फैसला किया है। इस फोन के बारे में लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और तीसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम का हो सकता है।
Samsung Galaxy M12 की कनेक्टिविटी
Samsung Galaxy M12 की कनेक्टिविटी की बात करें तो यह एक 4जी फोन होगा। इसमें Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, और USB Type-C समेत 3.5 mm का ऑडियो जैक को कनेक्टिविटी के लिए शामिल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








