Samsung के इस 5G स्मार्टफोन की कीमत हुई आधी से भी कम

Samsung Galaxy M13 5G: ये बात हम सभी को पता है Samsung के स्मार्टफोन सबसे बढ़िया स्मार्टफोन्स में से एक है और लोगों की पसंद भी है, इसके साथ ही सैमसंग के सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारत में कटौती की गई है। Samsung Galaxy M13 5G की कीमत में गिरावट आई है। आपको बता दें M13 5G स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है और दोनों की कीमत में कटौती की गई है। क्यों ये जान कर हो गया न दिल गार्डन गार्डन?
Samsung Galaxy M13 5G Specifications
Samsung Galaxy M13 5G में 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।
5G-स्मार्टफोन 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड जोड़कर स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। Samsung Galaxy M13 5G एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Samsung Galaxy M13 5G में 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट सेंसर है। 5G सैमसंग स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
Samsung Galaxy M13 5G Offers
Samsung Galaxy M13 5G को दो वैरिएंट- 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी में लॉन्च किया, जिनकी कीमत 13,999 रुपये और 15,999 रुपये है। सैमसंग के 5G स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है और अब ग्राहक 4GB वर्जन को 11,999 रुपये और 6GB वर्जन को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू, स्टारडस्ट ब्राउन और एक्वा ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M13 5G खरीदने वाले ग्राहकों को सैमसंग शॉप ऐप पर 2000 रुपये तक की छूट मिलेगी। खरीदार HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये के तत्काल कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications