Home
News

5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, सिर्फ 8,699 रुपये है कीमत; फीचर्स भी हैं पावरफुल

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy M14 एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। फोन 9000 रुपये से भी कम में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें कम कीमत में ही अच्छे-खासे फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम का प्रोसेसर मिलता है। अमेजन पर फोन की कीमत कितनी है और इसमें कैसे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। यहां बताने वाले हैं।

5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन

5000mAH बैटरी वाला सस्ता फोन

5000mAh बैटरी के साथ किफायती स्मार्टफोन चाहिए, तो Samsung Galaxy M14 की तरफ आपको देखना चाहिए। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसकी कीमत अमेजन पर 8,699 रुपये है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की है।

इसमें 6GB+128GB वेरिएंट भी मिलता है। अमेजन पर मिल रहे ऑफर्स में फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M14 के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, इसका रेजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर Snapdragon 680 4G प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर को Adreno 610 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए सस्ते फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल बैंड वाई-फाई दिया गया है। फोन को 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिले हुए हैं।

यह फोन ऐसे लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जो कम कीमत में वैल्यू फॉर मनी फोन तलाश रहे हैं। इसमें रोजमर्रा के टास्क आसानी से हैंडल किए जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X