Samsung Galaxy M31 64MP बैक और 32MP फ्रंट कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, कीमत भी काफी कम
भारत में आज दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया है। इनमें से पहला स्मार्टफोन iQoo 3 है, जिसके बारे में हमने थोड़ी देर पहले ही बताया है। वहीं दूसरा स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 है। इस स्मार्टफोन को भी सैमसंग कंपनी ने आज लॉन्च किया है। इस फोन को 64 मेगापिक्सल के बैक कैमरा और 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। आइए आपको इस स्मार्टफोन के बारे में भी बताते हैं।

सैमसंग कंपनी के इस नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 को कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक सुपर एमोलेड पैनल डिस्प्ले है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर एक्सीनस 9611 प्रोसेसर का शामिल किया है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI 2.0 पर चलता है।
64MP के साथ 4 कैमरों का सेटअप
इस फोन को कंपनी ने 4 बैक कैमरों के साथ पेश किया है। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ आता है। इस सेंसर के लिए सैमसंग कंपनी ने अपने इस नए फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 का इस्तेमाल किया है। वहीं इसका दूसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इस फोन का तीसरा और चौथा कैमरा सेंसर 5-5 मेगापिक्सल का है, जो क्रमश: मैक्रो शूटर और डेप्थ कैमरा सेंसर के साथ आता है।
32MP का फ्रंट कैमरा
इस फोन के बैक कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें सैमसंग कंपनी ने सुपर स्टेडी मोड, सुपर स्लो मो और नाइट मोड जैसे कई फीचर्स भी दिए हैं ताकि यूज़र्स को शूट करते वक्त काफी मजेदार तस्वीरें और वीडियो लेने का मौका मिले। Samsung Galaxy M31 में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में भी सक्षम है। ऐसे में ये साफ है कि इस फोन का ओवरऑल कैमरा सेअटप काफी शानदार है।
6,000mAh की दमदार बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 6,000 एमएएच की बेहद दमदार बैटरी भी दी है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 26 घंटे का वीडियो प्लैबैक और 119 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देगी। इस फोन की बैटरी 15W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आती है। इसके अलावा इस फोन में 4G VoLte, WiFi जैसे तमाम समान्य कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं। इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
वेरिएंट्स और कीमत
इस फोन को कंपनी ने 6 जीबी रैम के साथ पेश किया है। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दिया है। इन दोनों वेरिएंट को यूज़र्स माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन के पहले यानि 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।
ऑफर्स और बिक्री
इन दोनों वेरिएंट में कंपनी 1000 रुपए का डिस्काउंट भी देगी। इस फोन को कंपनी ने Ocean Blue और Space Black कलर में पेश किया है। इस फोन की बिक्री 5 मार्च से अमेज़न और सैमसंग इंडिया के ऑनलाइट स्टोर्स के साथ-साथ कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications








