Home
News

Samsung Galaxy M31s: बेहतरीन फीचर्स वाले इस फोन के कीमत में हुई कटौती

Samsung Galaxy M31s की कीमत कम हो गई है। इस फोन की कीमत में सैमसंग कंपनी ने 1000 रुपए की कटौती की है। हालांकि कहा जा रहा है कि सैमसंग कंपनी ने इस फोन को नई कीमत के साथ ऑफलाइन माध्यमों पर लाइव किया है। ऑनलाइन माध्यमों पर नई कीमत लाइव नहीं हुई है लेकिन जल्द ही होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy M31s: बेहतरीन फीचर्स वाले इस फोन के कीमत में हुई कटौती

इस फोन की नई कीमत

इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 19,499 रुपए थी लेकिन अब 18,499 रुपए हो गई है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 21,499 रुपए थी लेकिन अब 20,499 रुपए हो गई है। इस फोन को यूज़र्स मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

इस फोन को हाल ही मिला नया अपडेट

आपको बता दें कि हाल ही में सैमसंग के इस फोन में नया अपडेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड One UI 3.0 का अपडेट लेटेस्ट February 2021 security patches के साथ आ रहा है। आपके पास भी अगर सैमसंग का यह स्मार्टफोन है तो उसमें ये लेटेस्ट अपडेट आ चुका होगा।

अगर इस अपडेट का नोटिफिकेशंस आपके फोन में नहीं आया है तो आप पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट में जाएं और फिर वहां से अपडेट आया है या नहीं वो चेक करें अगर ना आया हो तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

इस फोन के फीचर्स

इस फोन के कुछ खास फीचर्स Samsung Galaxy M31s में कंपनी ने 6.5 इंच की एमोलेड डिस्प्ले कंपनी ने दी है। इसके साथ यह फोन Exynos 9611 SoC चिपसेट के साथ आता है, जो इस फोन के प्रोसेसर के रूप में काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Samsung Galaxy M31s has come down. Samsung company has cut the price of this phone by 1000 rupees. However, it is being said that the Samsung company has made this phone live on offline mediums with a new price. The new price has not gone live on online mediums but is expected to be soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X