Samsung Galaxy M31s: 6000 mAh की बैटरी वाला फोन जल्द होगा लॉन्च
Samsung कंपनी का एक नया फोन Samsung Galaxy M31s जल्द ही बारत में लॉन्च होने वाला है। मीडिया जानकारी के अनुसार इस फोन को इसी महीने के अंतर में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन को 6 अगस्त से बिक्री के लिए पेश कर दिया जाएगा।

सैमसंग का नया फोन
इस फोन में कंपनी ने एल शेप का बैक कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का बैक कैमरा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा भी इस फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, डेप्थ सेंसर, मैक्रो सेंसर जैसे कैमरा सेंसर हो सकते हैं। इस फोन की सबसे खास बात इसकी बैटरी है। इस फोन की बैटरी 6000 एमएएच की है। 6000 एमएएच की बैटरी आमतौर पर सभी फोन में नहीं मिलती है लेकिन इस फोन में दी जा रही है। इसका मतलब है कि इस फोन का बैटरी बैकअप तो काफी शानदार होगा। इसके अलावा इस फोन के साथ सैमसंग कोई फास्ट चार्जर भी दे सकती है।
इस फोन का प्रोसेसर
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो लीक मॉडल से पता चलता है कि इस फोन में कंपनी 6 जीबी रैम के साथ एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर दे सकती है। इस फोन के लीक हुए मॉडल का नंबर शायद SM-M317F है। ये सेफटी कोरिया की वेबसाइट और Geekbench, TUV Rheinland में लिस्ट किया गया है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। इस फोन की कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत कंपनी ने 20,000 रुपए से भी कम ही रखने का फैसला किया है।
इस फोन की संभावित कीमत
हालांकि आपको बता दें कि ऐसा जरूरी नहीं है कि इस फोन की कीमत 20,000 से कम ही होगी, क्योंकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। अब जैसे ही इस फोन के बारे में नई सूचनाएं आती जाएगी, हम आपको सूचित करते रहेंगे।
इस तरह के नए स्मार्टफोन्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइड से जुड़कर टेक्नोलॉजी और खास तौर पर स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़ी हर खबर की अपडेट ले सकते हैं। आप हमारे फेसबुक पेज और राइट टिक वाले ऑफिसियल हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








