Home
News

3000 रुपये घटी इस फोन की कीमत, मिलेगी टैप और पे फैसिलिटी, कहां है डील?

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy M35 को खरीद सकते हैं। Galaxy M36 के लॉन्च होने के बाद इस पर अच्छा प्राइस ड्रॉप देखने को मिला है। अगर आप अभी इस फोन को खरीदेंगे तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो जाएगी।

M-सीरीज में आने वाले इस फोन में वैपर कूलिंग चैंबर जैसी खूबियां दी गई हैं, जो गेमर्स के लिहाज से बहुत अच्छी हैं। फोन में बड़ी बैटरी और डिस्प्ले है। फोन की कीमत कितनी घट गई है और इसमें कैसे स्पेसिफिकेशन कंपनी ने दिए हैं। आइए जानते हैं।

3000 रुपये घटी इस फोन की कीमत

Samsung Galaxy M35 प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी M35 5G तीन वेरिएंट में बिक्री के लिए अवेलेबल है। बेस वेरिएंट 6GB+128GB की कीमत 16,999 रुपये है। यह डील अमेजन पर मिल रही है। यह फोन 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस लिहाज से देखें तो इस पर सीधे ही 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी M35 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ प्रोटेक्शन वाली 6.6 इंच Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1380 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें एंड्रॉइड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में टैप और पे फैसिलिटी के साथ सैमसंग वॉलेट की सुविधा दी गई है। इसे चार साल के एंड्रॉइड अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

फोन में 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर 50MP+50MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिल रहा है। सेल्फी कैमरा 4K@30fps, 1080p@30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप एक पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Samsung Galaxy M35 5G एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत में आई कटौती इसे और भी आकर्षक बना देती है। अमेजन पर चल रहे ऑफर्स के तहत आपको इस स्मार्टफोन पर 3000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे यह सिर्फ 16,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें दी गई 6000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है और 25W फास्ट चार्जिंग इसे जल्दी चार्ज भी कर देती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X