₹6500 सस्ता हो गया Samsung Galaxy M36, डील देखते ही करेगा खरीदने का मन!
Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन कुछ महीने पहले ही इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। फोन कंपनी के पॉपुलर M-लाइनअप का हिस्सा है। लॉन्च के कुछ समय बाद ही इस पर ऑफर्स की बरसात देखने को मिली है। अगर अभी इस फोन को खरीदा जाए तो ग्राहकों के हजारों रुपये बच सकते हैं।
अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले आपको इस पर मिल रही डील के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। साथ में इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में भी आपको पता होना चाहिए। हम यहां पूरी जानकारी इस फोन के बारे में बताने वाले हैं।

Samsung Galaxy M36 अमेजन डील
Amazon पर मिल रही डील की बदौलत फोन की प्रभावी कीमत 17,499 रुपये रह गई है। इसे 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यानी, 5500 रुपये की अच्छी छूट मिल रही है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इस लिहाज से इस पर टोटल डिस्काउंट 6000 हो जाता है। ऑफर्स यहीं नहीं रुकते! इस पर एक्सचेंज की सुविधा भी अवेलेबल है। बशर्ते, आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए। उसकी भी अच्छी वैल्यू यहां मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी M35 5G एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसे 6 साल के ओएस और सिक्योरिटी पैच मिले हुए हैं। सेगमेंट में फोन सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर कर रहा है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का प्रोटेक्शन मिला हुआ है।
फोन में परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1380 चिपसेट लगाया गया है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का सेंसर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








