Home
News

Samsung Galaxy M36 जल्द होगा लॉन्च, Amazon पर दिखा 'मॉन्स्टर AIकॉन' के रूप में!

सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 भारत में जल्द एंट्री करने वाला है। अमेजन पर एक टीजर इमेज के जरिये इसका लॉन्च कन्फर्म हुआ है। अपकमिंग फोन को 'मॉन्स्टर AIकॉन' के रूप में दिखाया गया है, जो इशारा करता है कि नया फोन एआई फीचर्स भी अपने साथ ला रहा है। फिलहाल, इसकी सटीक लॉन्च सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M36 जल्द होगा लॉन्च

क्या खास है Galaxy M36 में?

फोन को लॉन्च के बाद अमेजन पर बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा। टीजर इमेज में फोन के पीछे की तरफ तीन कैमरे दिखाई दे रहे हैं, जो वर्टिकली अलाइन किए गए हैं। पिछले मॉडल की तुलना में नए फोन का डिजाइन थोड़ा बदला हुआ दिखाई पड़ता है। Samsung इंडिया वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग और Geekbench पर दिखने के बाद जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है।

Samsung Galaxy M36 एक्सपेक्टेशन

Galaxy M36 को हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया था, जहां से इसकी कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Exynos 1380 चिपसेट ऑफर कर सकती है। ध्यान दें यही प्रोसेसर पिछले मॉडल में भी था। हालांकि, इस बार चिपसेट को एआई फीचर्स के साथ ऑप्टिमाइज किया जा रहा है।

गीकबेंच लिस्टिंग पर Galaxy M36 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1004 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2886 पॉइंट हासिल किए हैं। इसमें 6GB रैम होगी और यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आएगा।

Galaxy M36, पिछले साल जुलाई में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए Galaxy M35 का सक्सेसर होगा। ऐसे में गैलेक्सी ए36 की कीमत भी इसी के आसपास या इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है। Galaxy M35 में FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास विक्टस+, 6,000mAh की बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा था।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X