Home
News

Samsung Galaxy M51: 7000 mAh बैटरी वाले फोन पर ₹3,000 का डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर

त्योहारों के सीज़न में सैमसंग कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील ऑफर कर रही है। इन्हीं में से एक डील है Galaxy M सीरीज के Galaxy M51 स्मार्टफोन। इस फोन को एम सीरीज़ का बेस्ट फोन माना जाता है। आप इसे आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर के साथ अमेजॉन पर खरीद सकते हैं। हालांकि फोन की कीमत 24,999 रुपए है लेकिन कस्टमर्स इस फोन को 19,499 रुपए में खरीद सकेंगे।

3000 रुपए का डिस्काउंट

3000 रुपए का डिस्काउंट

Galaxy M51 की खरीदारी पर 3,000 रुपए का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर ऑफर के तहत ये फोन 22,499 रुपये में लिस्ट है। इसके अलावा 3,000 रुपए का कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है।

6.7 इंच की डिस्प्ले

6.7 इंच की डिस्प्ले

इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की फुल एचडी+ सुपर अमोलेड प्लस इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले के बीचों-बीच टॉप पर एक पंच होल स्पॉट दिया हुआ है, जिसमें एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में कंपनी ऑक्टो कोर प्रोसेसर दिया है।

Qualcomm Snapdragon 730 SoC चिपसेट

Qualcomm Snapdragon 730 SoC चिपसेट

इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 730 SoC चिपसेट का प्रयोग किया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि लॉन्चिंग में कंपनी ने इस फोन के चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा ये फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI पर चलता है।

64 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप

64 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर समेत 5 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है।

7000 एमएएच की दमदार बैटरी

इन सबके अलावा इस फोन की चर्जा सबसे ज्यादा इस फोन की बैटरी की वजह से हो रही है। इस फोन में कंपनी ने 7000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि इस फोन को यूज़ करने वाले यूज़र्स को बैटरी बैकअप के मामले में कुछ भी सोचना नहीं पड़ेगा। वहीं इस फोन में टाइप सी पोर्ट के साथ तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए हैं, जो इस फोन को काफी शानदार बनाने में मदद करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
During the festive season, the Samsung company is offering great deals on many of its smartphones. One of these deals is the Galaxy M51 smartphone of the Galaxy M series. This phone is considered the best phone of the M series. You can buy it on Amazon with attractive discounts and offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X