Home
News

Samsung Galaxy M55s 5G और Galaxy M55 में समान फीचर्स के बाद भी है कीमत में बड़ा अंतर!

Samsung ने भारतीय बाजार में M-सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी M55s 5G लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी M55s 5G स्मार्टफोन गैलेक्सी M55 5G का अपग्रेडेड वर्जन है।

हालांकि, कंपनी ने अपने इस डिवाइस को कुछ मामूली बदलाव के साथ ही पेश किया है। इसके बाद भी दोनों फोन्स की कीमत में बहुत बड़ा अंतर है। आइए आपको आगे इनके बीच के खास अतंर से लेकर इनके दाम तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Galaxy M55s 5G और M55 में समान फीचर्स के बाद भी है कीमत में अंतर

Galaxy M55s 5G बनाम Galaxy M55 स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- गैलेक्सी M55s 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का AMOLED पैनल दिया है, जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि, Galaxy M55 5G में Full HD+ रेजोल्युशन वाला 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर- Galaxy M55s 5G में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 1 SoC चिपसेट दिया गया है। सैमसंग M55 5G हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 Adreno 644 GPU के साथ पेश किया गया है।

स्टोरेज- कंपनी ने Galaxy M55s 5G में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन दिया है। जबकि, M55 5G हैंडसेट में 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

कैमरा- M55 5G में फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS-सपोर्टेड मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है। इससे नाइटोग्राफी, डुअल रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

जबकि, M55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस है। इतना ही नहीं सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- Galaxy M55s 5G को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग के जरिए बढ़ाया जा सकता है। जबकि, Galaxy M55 को पावर देने के लिए इसमें 45W का फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

अन्य फीचर्स- Samsung Galaxy M55s 5G में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6 जैसे कई ऑप्शन जोड़े गए हैं। बता दें कि ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

जबकि, Galaxy M55 में डॉल्बी एटमॉस, Wi -Fi 6, डुअल-सिम कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.2 और एनएफसी सपोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल सकता है।

कीमत- सैमसंग गैलेक्सी M55s 5G के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि, 8/256GB और 12/256GB वेरिएंट की कीमत अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, SBI क्रेडिट कार्डधारक की मदद से इसकी खरीदारी करने पर 2,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट मिलेगी। यह स्मार्टफोन 26 सितंबर से Amazon और Samsung के आधिकारिक साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

आपको बता दें, कंपनी ने Galaxy M55 को 26,999 रुपये शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं इसके 8/256GB और 12/256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमश: 29,999 रुपये और 32,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy M55s 5G vs Galaxy M55: What Are Differences? Which One Should You Buy?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X