सैमसंग ने भारतीय बाजार में उतारे गैलेक्सी मेगा 5.8 और 6.3 एंड्रायड हैंडसेट
सैमसंग ने भारत के युवाओं को टार्गेट करते हुए दो नए हैंडसेट मार्केट में लांच किए है। एंड्रायड प्लेटफार्म पर रन करने वाले गैलेक्सी मेगा 6.3 और गैलेक्सी मेगा 5.8 स्मार्टफोन बाजार में लांच किए हैं। सैमसंग के खेमें में गैलेक्सी मेगा 6.3 स्क्रीन साइज के मामले में अब का सबसे बड़ी स्मार्टफोन है। दोनों स्मार्टफोन मॉडलों में 4.2 जैली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसमें लेटेस्ट ओएस दिया गया है।
सैमसंग के नए फोन मार्केट में जून के पहले सप्ताह और तीसरे सप्ताह से मिलना शुरू हो जाऐंगे। गैलेक्सी मेगा 5.8 भारतीय बाजार में 25,100 रुपये मेगा 6.3 स्मार्टफोन 31,490 रुपये में लांच किया गया है। लेकिन देखनें में दोनों स्मार्टफोन एक ही जैसे लगते हैं। अगर इनके स्क्रीन साइज की बात करें तो 5.8 इंच के गैलेक्सी मेगा में 960 x 540 रेज्यूलूशन सपोर्ट दिया गया है और 6.3 इंच स्क्रीन में 1280 x 720 रेज्यूलूशन सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
Samsung Galaxy Mega
प्रोसेसर की बात करें तो गैलेक्सी 6.3 मेगा में 1.7 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर इनबिल्ड हैं। जबकि गैलेक्सी मेगा 5.8 में 1.4 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर मौजूद है। कैमरे के मामले में दोनों स्मार्टफोन एक जैसे हैं मेगा 6.3 और मेगा 5.8 में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 1.9 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। किसी भी स्मार्टफोन में मैमोरी ऑप्शन काफी मायने रखता है गैलेक्सी मेगा 5.8 और मेगा 6.3 में 4.0 ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, आईआर सेंसर और 3जी सपोर्ट मौजूद है। लेकिन 4जी और एनएफसी सपोर्ट केवल गैलेक्सी मेगा 6.3 में ही दिया गया है।
गैलेक्सी मेगा में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 6.3 इंच स्क्रीन साइज
- 1280 x 720 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- 5.8 इंच स्क्रीन साइज
- 960 x 540 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- दोनों में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 1.9 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- मेगा 6.3 में 8 जीबी और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी ऑप्शन
- मेगा 5.8 में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी, 64 जीबी एक्पेंडेबल ऑप्शन
- दोनों स्मार्टफोनों में 1.5 जीबी रैम
- दोनों स्मार्टफोनों में 4.0 ब्लूटूथ कनेक्टीविटी, वाईफाई, आईआर सेंसर, 3जी सपोर्ट 6.8 में 4जी और एनएफसी कनेक्टीविटी फीचर


Click it and Unblock the Notifications








