Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ हुए लॉन्च, जानिए इनके सभी फीचर्स और कीमत
सैमसंग कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित एक अनपैक्ड इवेंट के दौरान सैमसंग कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10+ को लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन में कई सारी विशेषताएं हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10+ दोनों की लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस समान है लेकिन बैटरी, डिस्प्ले, रैम और स्टोरेज में थोड़ा फर्क है। Samsung Galaxy Note 10 का कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy Note 10+ में कंपनी ने सबसे बड़ी डिस्प्ले लगाकर भी एक रिकॉर्ड बनाया है।
इन दोनों फोन डिस्प्ले
इन दोनों फोन की डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy Note 10 में 6.3 इंच की एक बढ़िया डायनामिक AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दी गई है। यह फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2280×1080 pixels है। वहीं Galaxy Note 10+ में 6.8 इंच की सबसे बड़ी डिस्प्ले दी गई है। ये डिस्प्ले भी डायनामिक AMOLED Infinity-O से लैस फुल QHD+ है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 3040×1440 pixels है। इन दोनों स्मार्टफोन की डिस्प्ले HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आती है।
दोनों फोन की स्पेसिफिकेशंस
इन दोनों के फोन की विशेषताओं के बारे में हम आपको बताते हैं। हम पहले आपको उन स्पेशिफिकेशंस के बारे में बताते हैं जो दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स में समान है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी फीचर्स लगभग एक जैसे हैं। जैसे इन दोनों मॉडल में wifi 802.11 AX, Bluetooth 5, USB Type C, NFC, GPS के साथ-साथ ग्लोनास और गैलिलयो भी शामिल हैं। वहीं इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल में कोई हेडफोन जैक नहीं है।
सैमसंग के इन दोनों नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन की सिक्योरिटी काफी बढ़िया हो जाएगी। इसके अलावा इन दोनों फोन में RGB Light Sensor, Proximity Sensor, हॉल सेंसर, जायरो सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर के साथ-साथ बैरोमीटर और एक्सेलेरोमीटर भी दिया गया है।
दोनों फोन का कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10+ का बैक कैमरा ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.1 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ ही इस कैमरा सेंसर में टेलीफोटो लेंस भी है। यह टेलीफोटो लेंस 45 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस सेंसर का अपर्चर भी वेरिएबल है जो एफ/1.4 से एफ/2.4 तक है। इनके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस है। ये कैमरा सेंसर 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला है।
सैमसंग कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप एक जैसा ही है लेकिन Samsung Galaxy Note 10+ में इन तीन कैमरा सेंसर के अलावा भी पिछले हिस्से में एक एक्सट्रा सेंसर लगा हुआ है जिसे सैमसंग कंपनी ने डेप्थविज़न कैमरे का नाम दिया है। यह किसी भी ऑब्जेक्ट का 3D स्कैन लेने में मदद करेगा।
दोनों फोन का सेल्फी कैमरा
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग जैसे कामों के लिए इन दोनों फोन में 10 मेगापिक्सल वाला कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/ 2.2 अपर्चर के लैस है। यह फ्रंट कैमरा 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ ऑटोफोकस करने में भी सक्षम है।
इन दोनों फोन के कैमरा से ली गई फोटो को आप क्लिक करते वक्त और भी बेहतरीन बना सकते हैं। दरअसल से दोनों फोन नए वीडियो एडिटर ऐप के साथ पेश किए गए हैं। इस ऐप को एस पेन का भी सपोर्ट मिला हुआ है। इनका कैमरा ऐप चार लाइव फोकस मोड ब्लर, बिग सर्कल, कलर प्वाइंट और ग्लिच के साथ पेश किया गया है।
इन सभी मोड्स का उपयोग आप पिक्चर्स क्लिक करते वक्त या वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त कर सकते हैं। इन सबके अलावा इस फोन में एक खास कैमरा फीचर दिया गया है जिसका नाम ज़ूम इन माइक है। इसके जरिए आप वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त अगर चार लोगों की वीडियो रिकॉर्ड हो रही है तो आप किसी भी एक इंसान को टैप करके वीडियो में उसकी वॉयस को इनहांस कर सकते हैं।
इन दोनों फोन की कीमत
इन दोनों फोन की कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy Note 10 को कंपनी ने 949 डॉलर में लॉन्च किया है जो भारत में करीब 67,400 रुपए के बराबर है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 256 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं Samsung Galaxy Note 10+ की कीमत 1,099 डॉलर है जो भारत में करीब 78,100 रुपए के बराबर है। इस कीमत में आपको 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।
इसके अलावा इसी फोन का 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 1,199 डॉलर का है जो भारत में करीब 85,200 रुपए के बराबर है। आपको बता दें कि इन स्मार्टफोन को 23 अगस्त से मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि भारत में इस फोन की बिक्री कब से होगी इसके बारे में सैमसंग कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications








