Home
News

Samsung Galaxy Note 10: 7 अगस्त को न्यूयॉर्क में लॉन्च होने की संभावना

सैमसंग कंपनी अपने स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। कंपनी अब अपनी नई Note सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ लीक्स से पता चलता है कि कंपनी अपने Galaxy Note 10 स्मार्टफोन को 7 अगस्त को New York में लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy Note 10: 7 अगस्त को न्यूयॉर्क में लॉन्च होने की संभावना

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया है कि अपकमिंग "Unpacked Event" ब्रुकलिन में Barclays Center में आयोजित किया जाएगा। फोन के रिलीज होने से पहले ही फोन के बारें में कई जानकारियां सामने आ चुकी है, जिसके चलते फोन के बारें में थोड़ा अनुमान लगाया जा सकता है।

Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Pro स्पेसिफिकेशन

Galaxy Note 10 की लॉन्च होने की खबर को CNET द्वारा पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इस इवेंट के दौरान दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिनमें Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो हम इससे पहले इस सीरीज में लॉन्च होने वाले इन दोनों स्मार्टफोन के कई लीक्स देख चुके हैं।

लीक्स से पता चलता है कि Galaxy Note10 और Note10 Pro स्मार्टफोन डिजाइन में काफी हद तक समान हो सकते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि Galaxy Note10 pro मॉडल थोड़ा बड़ा हो सकता है और इसके बैक में एक एक्सट्रा कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स से पता चलता है कि Note 10 स्मार्टफोन में 6.4-inch की डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

वहीं, फोन 128GB के बेस स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसमें 4,170mAh की बैटरी शामिल होगी। Note 10 Pro की बात करें तो फोन में 6.8-inch की डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 4,170 mAh बैटरी शामिल होगी। Note 10 Pro में 256GB का बेस स्टोरेज शामिल हो सकता है। कुछ लीक्स से यह भी पता चल रहा है कि कंपनी अपने Note 10 सीरीज में स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नही देगी, बल्कि इसके साथ 25W चार्जर आएगा।

कंपनी अपने स्मार्टफोन को अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है। हम हमेशा इसी तरह की ख़बरें अपने पाठकों को बताते रहते हैं। किसी भी गेम समेत स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, गैजेट्स, ऐप्स, सोशल मीडिया की सभी लेटेस्ट ख़बरों को जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी सभी लेटेस्ट ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung company is working on its smartphones. The company is now preparing to launch its new Note Series smartphones. Some leaks show that the company can launch its Galaxy Note 10 smartphone in New York on August 7.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X