सैमसंग का एक और फैन एडिशन स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग एक बार से फिर से अपना एक फैन एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। ये फोन Samsung Galaxy Note 20 FE हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने इस मॉडल के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर तो नहीं की है लेकिन सैमसंग की ब्राजील वेबसाइट पर इस फोन की फीचर किया जा चुका है।

Samsung Galaxy Note 20 FE
बता दें कि फैन एडिशन को लॉन्च करने का ट्रैंड सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन से शुरू किया था। इसे सिंतबर महीने में पेश किया गया था। फोन को कस्टमर्स ने बेहद पसंद भी किया था। इसे 49,990 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया था। ये विशेष मॉडल गैलेक्सी एस20 फ्लैगशिप के लाइट वर्ज़न के रूप में आता है और युवाओं को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने इसे कई रंग विकल्पों में पेश किया है।
सैमसंग फोकस्ड वेबसाइट सैममोबाइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग की ब्राजील वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर Samsung Galaxy Note 20 FE को मेंशन किया गया है। कंपनी ने कथित तौर पर गैलेक्सी नोट 20 एफई मॉनीकर का उल्लेख लैंडिंग पेज के सोर्स में भी किया है। हालांकि, इस खबर को लिखते समय तक साइट को अपडेट कर दिया गया था और इस तरह की जानकारी अब वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
इस फोन से यूज़र्स को काफी उम्मीदें
वहीं, अभी तक कंपनी ने भी नए एफई को लेकर कोई भी कंफर्मेशन नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने जब अपना पुराना फैन एडिशन पेश किया था तो कहा था भविष्य में कंपनी अपने फैन एडिशन को लॉन्च करना जारी रखेगी।
इसके अलावा अभी तक सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 एफई को लेकर कोई लीक भी सामने नहीं आए हैं तो ऐसे में फोन को लेकर ज़्यादा कुछ तो नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उम्मीद लगाई जा सकती है कि आने वाले समय में फैन एडिशन पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








