Home
News

मार्केट से वापस हो रहा सैमसंग का यह फोन, भारत समेत कई देशों में हुआ बैन

By Agrahi

सैमसंग का गैलेक्सी नोट 7 अपनी बैटरी की वजह से काफी बुरी इमेज बना चुका है। इस स्मार्टफोन से जुड़े हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं। फोन को भारत, अमेरिका सहित कई देशों में फ्लाइट्स में बैन कर दिया गया है। इस फोन को लेकर सख्त आदेश हैं कि इसे चेक-इन बैग्स में नहीं ले जा सकते हैं। न ही फोन को ऑन करके हैंडबैग में ले जा सकते हैं। कई जगह तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 नॉट अलाउड का भी बोर्ड लगाया गया है।

मार्केट से वापस हो रहा सैमसंग का यह फोन, भारत समेत कई देशों में हुआ बैन

अब खबर आ रही है कि अमेरिका में इस फोन की बाजार से वापसी के आदेश आ गए हैं। अमेरिका की सरकार ने गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोनों को आधिकारिक रूप से बाजार से वापस लेने की घोषणा की। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की बैटरियों में आग लगने की दर्जनभर शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है।

मार्केट से वापस हो रहा सैमसंग का यह फोन, भारत समेत कई देशों में हुआ बैन

अमेरिकी उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयुक्त ने जारी नोटिस में कहा कि इस कदम के तहत गुरुवार से पहले बेचे गए नोट 7 के लगभग 10 लाख स्मार्टफोन को भी बाजार से वापस लिया जाएगा। नोटिस के मुताबिक, "उपभोक्ता 15 सितंबर, 2016 से पहले खरीदे गए गैलेक्सी नोट 7 का तुरंत इस्तेमाल बंद करें।

मार्केट से वापस हो रहा सैमसंग का यह फोन, भारत समेत कई देशों में हुआ बैन

नोटिस में आगे कहा गया, "उपभोक्ता अलग बैटरी के साथ नया गैलेक्सी नोट 7 लेने, अपना पैसा वापस लेने या उसके स्थान पर नया नोट लेने के लिए वायरलेस कैरियर, सैमसंग की खुदरा दुकानों और सैमसंग डॉट कॉम से संपर्क करें।"
नोटिस में यह भी कहा गया है कि सैमसंग को अमेरिका में बैटरी में विस्फोट की 92 शिकायतें मिली हैं, जिसमें 26 बैटरी के जलने और 55 संपत्ति के नष्ट होने की है, जिसमें कारों तथा गैराज का जलना भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy note 7 recall is now official in US by the consumer product safety commission. Read about this more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X