सैमसंग गैलेक्सी नोट 7आर/नोट एफई 40,600 रु में हुआ लिस्ट
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 आर हुआ लॉन्च, 40,600 रुपए कीमत है इसकी।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 तो याद है न? अपनी बैटरी के लिए फोन काफी सुर्ख़ियों में था। दरअसल इस फोन की बैटरी के चलते कई धमाके हुए थे। इसके बाद से कई जगहों पर यह फोन बैन भी कर दिया गया था।

इसी स्मार्टफोन को लेकर अब सैमसंग फिर आ गया है। इस बार ये है रिफर्बिश्ड सैमसंग गैलेक्सी नोट 7। कुछ समय पहले यह खबर भी आई थी कंपनी अपने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का रिफर्बिश्ड मॉडल पेश करेगा। साथ ही यह खबर भी आई थी कि फोन को गैलेक्सी नोट एफई कहा जाएगा। हालाँकि इसमें से किसी के भी बारे में कोई पक्की खबर नहीं है, कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 आर
अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 आर/नोट एफई ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। इसमें कहा गया है कि यह फोन 40,600 रु के टैग के साथ लिस्ट हुआ है। एक कोरियाई वेबसाइट ने इस फोन की कीमत के बारे में जानकारी दी है।
इस लिस्टिंग में देखा जा सकता है कि फोन 699,600 won है यानी कि करीब 40,600 रुपए।

फोन के रियर साइड में है 'आर'
रीसेंट रिपोर्ट में पता चला है कि ओरिजिनल गैलेक्सी नोट 7 और नोट 7 आर में आसानी से फर्क किया जा सकता है। रिफर्बिश्ड नोट 7 के रियर साइड में एक बड़ा 'आर' लिखा गया है। इसके अलावा यह रिफर्बिश्ड मॉडल ओरिजिनल गैलेक्सी नोट 7 से काफी मिलता जुलता होगा।

गैलेक्सी नोट एफई में है छोटी बैटरी
फोन की सबसे चर्चित बैटरी के बारे में कहा जा रहा है कि यह ओरिजिनल से छोटी यानी कि 3200mAh बैटरी के साथ आएगा। मालूम हो कि ओरिजिनल गैलेक्सी नोट 7 में 3500mAh की बैटरी दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications








