Samsung Galaxy Note 8 पर 25,900 रुपए का डिस्काउंट
अगर आप सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 खऱीदने का सोच रहे थे, लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से नहीं खरीद पा रहे थे, तो आपके लेकि एक अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स के लिए अमेजन प्राइम सेल और फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल लेकर आई है। दोनों ही सेल की शुरुआत सोमवार, 16 जुलाई से हो चुकी है। जहां अमेजन प्राइम सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए है, वहीं फ्लिपकार्ट सेल आम लोगों के लिए पेश की गई है।

इन दोनों सेल में कस्टमर्स कई सारे प्रॉडक्ट को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग के साल 2017 में लॉन्च सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 फेबलेट को 41,990 रुपए की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च होने के बाद सैमसंग ने इस फोन पर 10,000 एक्सचेंज ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में अगर आप एक स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं और उसकी एक्सचेंज कीमत 5000 रुपए है, तो आपको कुल 15000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।
साथ ही HDFC के डेबिट और क्रेडिट से खरीदारी करने पर 4000 रुपए का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 9 महीने के लिए नो कॉस्ट ऑन ईएमाई पर स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत 41,990 रुपए रह जाएगी। आइए जानते हैं इस फोन को सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
इस फैबलेट में 6.3 इंच का Quad HD+ Super AMOLED(2960x1440 पिक्सल) (521ppi) इन्फिनिटी डिस्प्ले दिया गया है। अगर डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के साथ कर्व एज दिया है। फोन के रियर में डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। ये फ्लैगशिप डिवाइस पहला है, जिसमें ड्युल कैमरा सेटअप है। इनमें एक लेंस वाइड एंगल है जो f/1.7 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है वहीं दूसरे कैमरे के तौर पर टेलीफोटो लेंस लगाया गया है है, ये f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ही है। इस कैमरे से 10X तक डिजिटल जूम हासिल किया जा सकता है। इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो ये f/1.7 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का है। इसके रियर कैमरे में बोके इफेक्ट यानी बैकग्राउंड ब्लर का फीचर दिया गया है। मतलब अगर आप फोटो क्लिक करते हैं लेकिन उसका बैकग्राउंड नहीं चाहते हैं, तो आप उसे ब्लर कर सकते हैं।
बिक्सबी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड ऐसिस्टेंट है और कंपनी ने इसके लिए खास बटन दिया है। इसे क्लिक करके बिक्सबी ऐक्टिवेट कर सकते हैं। बिक्सबी में गुडनाइट मोड जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें लैटेस्ट VR गेयर और DeX वर्कस्टेशन का भी सपोर्ट दिया गया है। डेक्स डॉक को यूज करके इसे कंप्यूटर में तब्दील किया जा सकता है। कंपनी के इस फोन में एस पेन भी है और उसकी डिजाइ में काफी बदलाव किए गए हैं।
एसपेन के जरिए फोन के स्लीप मोड में आप लिख सकते हैं, टू डू लिस्ट क्रिएट कर सकते हैं। इसमें सिंपल नोट्स के अलावा लाइव मैसेज भी सेंड किया जा सकता है। ये वास्तव में आपकी राइटिंग और ड्रॉइंग की GIF फाइल होती है। दोनों फोन और stylus IP68 वाटरप्रूफ है।
सैमसंग के इस फ्लैगशिप डिवाइस में 6GB रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। ये 64GB/128GB/256GB के तीन स्टोरेज में पेश किया गया है, जो एरिया के हिसाब से अलग-अलग स्टोरेज में सेल किए जाएंगे। ये स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम सपोर्ट वाला है, यानी इसमें एक नैनो सिम या एक माइक्रोएसडी कार्ड (256GB तक) लगाया जा सकता है या दोनों नैनो सिम ही लगाए जा सकते हैं। Galaxy Note8 एंड्रायड 7.1.1 नूगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
इसमें 3300mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन की बैटरी को 8-प्वाइंट बैटरी सेफ्टी चेक से गुजारा गया है। इसके साथ ही इसमें चार्जिंग के लिए वायरलेस चार्जिंग और USB-C से फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Galaxy Note8 में Wi-Fi 802।11 a/b/g/n/ac (2.4/5GHz), VHT80 MU-MIMO, 1024QAM,Bluetooth v 5.0, ANT+, USB Type-C और NFC सपोर्ट मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications