भारत में samsung galaxy note 8 की डिलीवरी 21 सितंबर से होगी शुरू
सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 के ग्लोबल रोल आउट की जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी 42 देशों में फोन को उपलब्ध कराएगी। यह स्मार्टफोन फिलहाल यूएस, कनाडा, सिंगापुर, साउथ कोरिया और अन्य बड़ी यूरोपियन देशों में उपलब्ध हैं। भारत में भी यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी 21 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 भारत में 67,900 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ है। इस फोन को अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है साथ ही यह सैमसंग के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच की QHD+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले है। इस फोन में आईरिस स्कैनर दिया गया है, साथ ही इसमें S pen स्टाइलस है जिससे आप फोन पर तब भी लिख सकते हैं जब डिस्प्ले ऑफ हो। साथ ही इस पेन से पिक्चर को एम्बेड कर उस पर लिखा जा सकता है।
सैमसंग एक्सीनॉस 8895 एसओसी दिया गया है जो कि 6जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल सेंसर साइड एंगल लेंस और डूअल पिक्सल ऑटोफोकस के साथ है। इसमें दूसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है और यह टेलीफ़ोटो लेंस है। यह कंपनी पहला डूअल रियर कैमरा सेटअप फोन है जो भारत में लॉन्च हुआ है। सैमसंग के इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी दिया है जो अपर्चर f/1.7 के साथ आता है।
सैमसंग ने हाल ही में तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और यह तीनों ही इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आते हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन अब तक का सबसे बेस्ट और पावरफुल नोट माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








