Home
News

Samsung Galaxy Note 8 प्री-ऑर्डर शुरू, अमेज़न पर 14500 रु कैशबैक और चार्जर मुफ्त

By Agrahi

अमेज़न इंडिया ने सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इस फोन की कीमत भारत में 67,900 रुपए रखी गई है। इस फोन को कंपनी ने हाल ही भारत में लॉन्च किया है, आईफोन एक्स के लॉन्च के दिन 12 सितंबर को ही यह फोन भी लॉन्च हुआ था।

अमेज़न के मुताबिक कंपनी इस फोन की डिलीवरी 22 सितंबर से शुरू कर देगी। चलिए अब जानते हैं इस फोन के साथ क्या ऑफर्स मौजूद हैं।

एक्सचेंज और कैशबैक

एक्सचेंज और कैशबैक

अमेज़न इंडिया पर इस फोन के साथ कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसमें यूज़र्स को 10,721 रुपए तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके लिए यूज़र्स को अपना ओल्ड फोन एक्सचेंज कर सकते हैं। सैमसंग भी इस फोन पर कुछ ऑफर्स दे रही है। इसमें 4000 रुपए का ऑफ मिलेगा, जो कि HDFC कार्ड होल्डर को मिलेगा। यह ऑफर 31 दिसंबर तक वैलिड है।

स्क्रीन रिप्लेसमेंट

स्क्रीन रिप्लेसमेंट

ऑफर्स में से एक डील यह भी है कि यदि यूज़र्स इस फोन को खरीदते हुए 990 रुपए का भुगतान अतिरिक्त करते हैं तो उन्हें एक स्क्रीन रिप्लेसमेंट कूपन मिलेगा जो कि। स्क्रीन रिप्लेसमेंट की कॉस्ट करीब 12,000 रुपए तक होती है।

वायरलेस चार्जर फ्री

वायरलेस चार्जर फ्री

इस डील को और शानदार बनाते हुए अमेज़न इंडिया फोन के साथ एक वायरलेस चार्जर भी दे रही है। इस वायरलेस चार्जर की कीमत 4,499 रुपए है। यह एक कमाल की डील है।

ये हैं स्पेक्स

ये हैं स्पेक्स

गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 लेटेस्ट प्रोसेसर है। फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी, 128 जीबी और 256जीबी स्टोरेज के ऑप्शन भी दिए गए हैं। इसकी बैटरी 3000 mAh की है।

पहला डूअल रियर कैमरा

पहला डूअल रियर कैमरा

यह कंपनी का भारत में पेश हुआ पहला डूअल रियर कैमरा फोन है, जो कि 12 मेगापिक्सल के दो लेंस के साथ आता है। इसमें से एक टेलीफ़ोटो लेंस है और एक वाइड एंगल लेंस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy Note 8 pre order starts, Amazon is offering cashback and a free charger. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X