Pictures में जानें Samsung Galaxy note 8 से जुड़ी 8 जरूरी बातें
सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 aka बिग स्क्रीन फैबलेट को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट में लॉन्च कर दिया है। एस पेन के अलावा कंपनी ने अपने इस फोन में कई यूनीक फीचर्स यूजर्स के बीच पेश किए हैं, जो अब तक कंपनी के किसी फ्लैगशिप फोन में नहीं रहे हैं। इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं, जिनमें से काफी रूमर साबित हुईं। कंपनी के इस खास फोन से जुड़ी ये वो जरूरी 8 बातें हैं, जो आपको पता होनी चाहिए।

#1
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच का बिग स्क्रीन दिया गया है। ये क्वाड एचडी+ (2960×1440 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का डिफॉल्ट फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन पर चलेगा, जिसे क्वाड एचडी+ में सेटिंग्स बदला जा सकता है। स्क्रीन की डेनसिटी 521 पिक्सल प्रति इंच है।
#2
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 एक्सीनॉस ऑक्टा कोर 8895 एसओसी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। आपको 6 जीबी रैम और 64, 128 और 256 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इसे 256 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा।
#3
गैलेक्सी नोट 8 की तीसरी खासियत है इसका वॉटर औऱ डस्ट रेसिस्टेंस होना। फोन के अलावा एस पेन को भी वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी685 रेटिंग सर्टिफिकेट दिया गया है। सैमसंग का दावा है कि गीली डिस्प्ले में भी एसपेन के जरिए फोन की स्क्रीन पर लिखा जा सकता है।
#4
सैमसंग के इस फोन के फ्लैगशिप फीचर में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर भी बेहद खास है। इस फोन में यूजर्स आइरिस और फिंगरप्रिंट के जरिए फोन को सिक्योर कर सकते हैं।
#5
फोन में नोट 7 की घटना को याद रखते हुए पहले से कम क्षमता वाली 3300 वाली बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि वीडियो प्लेबैक 16 घंटे तक तक, टॉकटाइम 20 घंटे तक का, इंटरनेट यूज़ (वाईफाई में) 14 घंटे तक और इंटरनेट यूज़ 3जी में 11 घंटे तक जबकि 4जी में 12 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
#6
Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिएगए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
#7
सैमसंग ने Galaxy Note 8 का ऑफिशियल प्राइस अभी तक लॉन्च नहीं किया है, लेकिन खबरें सामने आ रही हैं कि फोन को 960 डॉलर यानी 61,512 रुपए में प्रीबुक किया जा सकता है।
#8
गैलेक्सी नोट 8 को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट में पेश किया है। ये मिडनाइट ब्लेक ऑर्किड ग्रे कलर में अवेलेबल होगा।


Click it and Unblock the Notifications








