Home
News

9 अगस्त को Samsung Galaxy Note 9 हो सकता है लॉन्च

By Nikita Rawat

सैमसंग जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। बताया जा रहा है कि सैमसंग 9 अगस्त को बार्कलेज सेंटर में आयोजित होने वाले अनपॅक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने आगामी फ्लैगशिप - गैलेक्सी नोट 9 को लॉन्च कर सकता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के लॉन्च होने से पहले ही इसके बारे में कई अफवाहें सामने आई है। जिससे फोन को लेकर अनुमान लगाया जा सकता है। सैमसंग ने भी खुद फोन को लेकर कुछ बाते साफ की है।

9 अगस्त को Samsung Galaxy Note 9 हो सकता है लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 होगा लॉन्च

पिछली रिपोर्ट की बात की जाए तो उसके मुताबिक, गैलेक्सी नोट 9 की बैटरी लाइफ लॉन्च के दौरान एक महत्वपूर्ण हाइलाइट हो सकता है। अपने लॉन्च होने वाले हैंडसेट के लिए सैमसंग का लेटेस्ट नया टीज़र इस बात को साफ कर रहा है कि गैलेक्सी नोट 9 में एक बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 9 के बारे में यूट्यूब पर 30-सेकंड का वीडियो जारी किया है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में दिखाया गया है कि एक आदमी किसी दूसरे आदमी से मिलना चाहता है लेकिन उसके फोन में बैटरी काफी कम होती है। स्मार्टफोन की बैटरी तब 50 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत हो जाती है और आखिरी में शून्य हो जाती है। आदमी हर तरीके से अपनी फोन की बैटरी बचाने की कोशिश करता है, जैसे बैटरी को बचाने के लिए वह फोन की ब्राइटनेस को कम कर देता है, स्विचिंग ऑफ वाई-फाई को कम कर देता है लेकिन इसका कोई फायदा दिखाई नहीं देता है। इसके बाद सैमसंग "Battery can't keep up? A lot can change in a day" को स्क्रीन पर दिखाता है।

वीडियो में दिखी लॉन्च डेट

वीडियो 9 अगस्त को सैमसंग अनपॅकेड इवेंट की तारीख के साथ खत्म हो जाता है जिस दिन गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च होगा। पुरानी अफवाहों पर ध्यान दिया जाए तो उसके मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 4000 एमएएच की बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जो गैलेक्सी नोट 8 की 3300 एमएएच बैटरी से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी। यह स्मार्टफोन तेज़ चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है।

नए स्मार्टफोन के साथ बहुत कुछ

जिसमें क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट होने की बात भी कही जा रही है। इतना ही नहीं,एक नए वायरलेस चार्जर बॉक्स की खबर भी लीक की जा रही है, हो सकता है कि सैमसंग अपने इवेंट में वायरलेस चार्जिंग पैड को भी लॉन्च करेगा। वायरलेस चार्जर डुओ की बात करें तो यह 2 सैमसंग डिवाइस चार्ज करने की उम्मीद है। साथ ही सैमसंग का एक नया डिवाइस गैलेक्सी वॉच चार्ज 9 अगस्त को लॉन्च होने की उम्मीद है। पिछली बार सैमसंग ने गैलेक्सी नोट हैंडसेट को अपग्रेड करने की कोशिश की थी जो कामयाब नही रही, उम्मीद जताई रही है कि इस बार सब सही रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Note 9 continues to be teaser. According to Teaser, Samsung's premium smartphone Galaxy Note 9 will be launched before August 9, 2018, that is, the company will launch this smartphone, following its launch pattern. The look of the Galaxy Note 9 will be the same as the Galaxy Note 8.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X