Home
News

धांसू फीचर्स के साथ अगस्त में लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 9

By Neha Kashyap

सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 9 को लेकर रूमर्स थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कीमत और फीचर्स के अलावा इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर भी कई तरह की अटकलें सामने आ रही है। इससे पहले रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि कंपनी इस फोन को अपने लॉन्च पेटर्न से पहले पेश करेगी। अब रूमर्स आई हैं कि सैमसंग अपने प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 को IFA 2018 से पहले अगस्त में लॉन्च किया जाएगा यानी कंपनी अपने लॉन्च पेटर्न को फॉलो करते हुए इस स्मार्टफोन को भी पेश करेगी।

धांसू फीचर्स के साथ अगस्त में लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 9

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस अपकमिंग मॉडल को Galaxy Note 9 नाम दिया जाएगा और ये स्मार्टफोन दिखने में काफी हद तक पिछले साल लॉन्च सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की तरह ही होगा। उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी नोट 9 का लुक गैलेक्सी नोट 8 की तरह ही होगा, क्योंकि सैमसंग हर दो साल में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिजाइन बदलती है।

इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट 845 चिपसेट दिया होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को 9 अगस्त को लॉन्च करेगी। बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 को 23 अगस्त और गैलेक्सी नोट 7 को 2 अगस्त को लॉन्च किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन अपग्रेड डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में भी Galaxy S9+ की कैमरा तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन अपने ट्रेडमार्क S पेन के साथ आता है और कंपनी का लक्ष्य अपने नोट सीरिज के जरिए यूजर्स तक बिग साइज स्मार्टफोन पहुंचाना है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन Bixby 2.0 फीचर से लैस होगा, जो फर्स्ट जनरेशन Bixby से कहीं बेहतर होगा। गैलेक्सी S9, S9+ की तरह इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर फोन के बैक पैनल पर दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन को स्मार्ट स्पीकर्स के साथ पेश करेगी, जो Bixby सपोर्ट के साथ काम करेगा।

सैमसंग की तरफ से गैलेक्सी नोट 8 फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल सैमसंग के फैन्स को इस प्रीमियम स्मार्टफोन को लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Note 9 With Upgraded Cameras Rumored to Launch on August 9.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X