Home
News

Samsung Galaxy On Nxt का बजट वेरिएंट भारत में लॉन्च

By Neha

साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने भारत में Galaxy On Nxt स्मार्टफोन का 16GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का स्टेंडर्ड 32जीबी वेरिएंट अक्टूबर 2016 में पेश में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसका 16जीबी इंटरनल स्टोरेज बजट वेरिएंट पेश किया गया है।

नए Galaxy On Nxt फोन को 10,999 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया है। आज 3 जनवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट सेल में Galaxy On Nxt स्मार्टफोन पर डिस्काउंट औऱ कई ऑफर पेश किए जाएं।

Samsung Galaxy On Nxt का बजट वेरिएंट भारत में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के अलावा फोन के अन्य स्पेक्स औऱ फीचर्स के अलावा स्मार्टफोन के रैम औऱ स्टोरेज के अलावा सभी अन्य स्पेक्स औऱ फीचर्स स्टेंडर्ड वेरिएंट वाले ही हैं। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।

सैमसंग का स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 5.5 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 1.6GHz ऑक्टा कोर Exynos 7870 प्रोसेसर दिया है। फोन में 3जीबी की रैम है। इस फोन का रियर कैमरा 13 एमपी का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। ये फोन एंड्राइड मार्शमैलो 6.0 सैमसंग कस्टम UI पर रन करता है।

सैमसंग के इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट ऑप्शन हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की बिक्री के लिए 2018 Mobiles Bonanza सेल का आयोजन कर रहा है, जो आज से शुरू हो चुकी है। सैमसंग के इस फोन की कीमत 10,999 रुपए है, लेकिन फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। डिस्काउंट के बाद इस फोन को 9,999 रुपए में खऱीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy On Nxt 16GB internal storage version launched in India with the 10999 rupees price tag. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X