4GB रैम के साथ 15000 रुपए में Samsung लॉन्च करेगा Galaxy On
पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग भारत में जल्द ही अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy On लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग इस स्मार्टफोन को इसी महीने के आखिर तक लॉन्च करेगी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ऑन को भारत में बजट प्राइस कैटेगिरी में पेश किया जा सकता है।
इस फोन की कीमत लगभग 15 हजार रुपए होगी। बता दें कि ये स्मार्टफोन सैमसंग के ऑन सीरिज स्मार्टफोन का हिस्सा होगा। सैमसंग अभी तक ऑन सीरिज में गैलेक्सी ऑन मैक्स, गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट जैसे बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग भारत में Galaxy On को स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। दोनों वैरिएंट चार जीबी रैम के साथ आएंगे। रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि ये फोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन के लिए एक टीजर पेज तैयार किया गया है, जिसे shop.shoot.on टैगलाइन के साथ पेश किया गया है। इस टीजर से हिंट मिलता है कि से स्मार्टफोन ऑन सीरिज में होगा और इसमें शानदार कैमरा क्वालिटी हो सकती है। इसके साथ ही ये फोन में सैमसंग पे या सैमसंग पे मिनी सपोर्ट से लैस हो सकता है।
गैलेक्सी ऑन को सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स का अपग्रेड वर्जन कहा जा रहा है, जिसे भारत में साल 2017 में लॉन्च किया था। सैमसंग ने इस फोन को 5.7 इंच की फुल एचडी डिस्पले दिया गया है। इस हैंडसेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटीके पी25 एसओसी प्रोसेसर है, जो कि 2.39GHz और 1.69 GHz क्लॉक के साथ आता है।
सैमसंग ने इस फोन में चार जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स में 13 मेगापिक्सल सेंसर दिया है, इसके साथ इसमें है एलईडी फ़्लैश लाइट भी। फोन का फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर में f/1.9 अपर्चर लेंस है और रियर सेंसर में f/1.7 अपर्चर लेंस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन शानदार लो लाइट फोटोग्राफी करता है।
इस स्मार्टफोन में 4जी VoLTE के अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोप्र्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी 3300mAh पॉवर की है।


Click it and Unblock the Notifications








