Samsung Galaxy On6 की भारत में बिक्री शुरू, फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध
इस हफ्ते की शुरुआत में सैमसंग कंपनी ने एक नया फोन लॉन्च किया था। सैमसंग के इस फोन का नाम Samsung Galaxy On6 है। अब इस फोन की बिक्री भारत में भी शुरू हो गई है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की अपनी वेबसाइट सैमसंग शॉप पर उपलब्ध हैं। इस फोन की कीमत 14,490 रुपए है। यह फोन दो रंगों में उपलब्ध हैं। एक फोन ब्लू कलर तो दूसरा ब्लैक कलर में मौजूद है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसके अलावा भी इस फोन में बहुत सारे फीचर्स हैं। जैसे इसमें फोन चैट ओवर वीडियो, सैमसंग मॉल और माय गैलेक्सी वीडियो जैसी सुविधाएं हैं।

इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर भी हैं। इस फोन को खरीदने वाले यूज़र्स को Jio सब्सक्राइबर 2,750 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके लिए 198 रुपये या 299 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराना होगा। साथ ही इस फोन के लेने वाले ग्राहक अगर जियो में 198 या उससे ज्यादा दाम का शुरुआती 4 बार रिचार्ज कराएंगे तो उन्हें डबर इंटरनेट डेटा का फायदा होगा। सैमसंग गैलेक्सी ऑन 6 लेने वाले ग्राहक 49 रुपये में फ्लिपकार्ट के मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान को चुन सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड के साथ बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का विकल्प भी है।
सैमसंग गैलेक्सी On6 स्मार्टफोन में 5.6 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी स्क्रीन दिया है, जो 18.5:9 रेश्यो के साथ आता है, जो फोन के डिसप्ले साइज को बड़ा किए बिना 15 परसेंट ज्यादा डिसप्ले एरिया देता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 mAh की बैटरी दी है। गैलेक्सी On6 में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन का स्टोरेज 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो के साथ 1.6 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी On6 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा दिया है, जो 13 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। दोनों कैमरा के लेंस f/1.9 अपर्चर के साथ आते हैं। फोन का दोंनो फ्रंट और रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। ये स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ भी आता है।


Click it and Unblock the Notifications








