Home
News

4 जीबी रैम के साथ Samsung Galaxy On6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

सैमसंग ने लंबे इंतजार के बाद भारत में अपना लेटेस्ट हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी On6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है, जिसमें 4 जीबी रैम भी शामिल है। गैलेक्सी On6 को कंपनी ने भारत में बजट प्राइस कैटेगिरी में पेश किया है। भारत में ये स्मार्टफोन 14,490 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा इसे सैमसंग ऑनलाइन शॉप और वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया है।

4 जीबी रैम के साथ Samsung Galaxy On6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

गैलेक्सी On6 के खास फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी On6 को भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो M1 जैसे स्मार्टफोन से कॉम्पिटीशन मिलेगा। ये दोनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा के साथ आते हैं। इस फोन में फिजिकल बटन को सॉफ्टवेयर से रिप्लेस कर दिया है और फोन बिना किसी फिजिकल बटन के आता है। फोन में सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। इसके अलावा ये स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है, जिसमें फ्रंच कैमरा के सामने चेहरा लाकर फोन को अनलॉक किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी On6 में फुल एचडी स्क्रीन दिया है, जो यूजर को गेमिंग में शानदार एक्सपीरियंस देता है। इस फोन में चैट ओवर वीडियो फीचर दिया है, जिसमें वीडियो देखते हुए चैट कर सकते हैं। इसके अलावा ये स्मार्टफोन My Galaxy Video सुविधा के साथ आता है। ये स्मार्टफोन सैमसंग मिनी पे सुविधा के साथ भी आता है।

सैमसंग गैलेक्सी On6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

4 जीबी रैम के साथ Samsung Galaxy On6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी On6 स्मार्टफोन में 5.6 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी स्क्रीन दिया है, जो 18.5:9 रेश्यो के साथ आता है, जो फोन के डिसप्ले साइज को बड़ा किए बिना 15 परसेंट ज्यादा डिसप्ले एरिया देता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 mAh की बैटरी दी है।

गैलेक्सी On6 में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन का स्टोरेज 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो के साथ 1.6 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी On6 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा दिया है, जो 13 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। दोनों कैमरा के लेंस f/1.9 अपर्चर के साथ आते हैं। फोन का दोंनो फ्रंट और रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। ये स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ भी आता है।

सैमसंग गैलेक्सी On6 पर लॉन्च ऑफर

फ्लिपकार्ट से इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स दे रहा है। गैलेक्सी On6 को खरीदने पर फ्लिपकार्ट का कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान फ्री मिलेगा, जिसकी कीमत 49 रुपए है। लीडिंग बैक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर 1,610 रुपए ईएमआई पर कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इस फोन को खरीदने पर 2,750 रुपए कैशबैक दे रही है, जो यूजर के जियो अकाउंट में मिलेगा। इसके लिए यूजर को 198 रुपए और 299 रुपए के प्लान के साथ रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा यूजर्स को 198 रुपए के पहले चार रिचार्ज पर डबल डेटा बैनेफिट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy On6 with Infinity Display launched in india and it will be available exclusively on India’s leading e-commerce platform, Flipkart and Samsung Online Shop.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X