Home
News

GFXBench पर स्पॉट हुआ सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम

By Agrahi

प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में सैमसंग एक बड़ा नाम है, कंपनी ने अपने यूज़र्स को हमेशा ही इम्प्रेस किया है. सैमसंग की गैलेक्सी S सीरीज़ से लेकर नोट तक सभी स्मार्टफोन हाई एंड और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. हालांकि जब बात मिड रेंज सेगमेंट की आती है तो यहाँ कंपनी थोड़ी सुस्त लगती है. कंपनी के मिड रेंज फोन यूज़र्स को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाते हैं. सैमसंग के लिए यह एक बड़ा कारण हो सकता है कि कंपनी अपने मिड रेंज सेगमेंट वाले यूज़र्स को अब कई सारे बेहतर ऑप्शन देने की कोशिश कर रही है.

GFXBench पर स्पॉट हुआ सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम

हाल ही में कंपनी का स्मार्टफोन Samsung galaxy On7 Prime (2018) काफी बार इंटरनेट पर देखा गया है. इस फोन को अब तक कई साइट्स पर स्पॉट भी किया गया है. वहीँ फोन को कंपनी भारत में 17 जनवरी को लॉन्च करने वाली है. अब यह फोन GFXBench बेंचमार्क डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है. यहाँ फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन देखने को मिलते हैं.

Honor 9 Lite First impression (Hindi)

सैमसंग का गैलेक्सी ऑन7 प्राइम 2018 की बात करें तो यह डिवाइस 5.5 इंच की FHD डिस्प्ले के साथ आता है. इसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है. हालांकि आप इस फोन में फुल स्क्रीन डिजाईन की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, वो आपको सैमसंग के हाई एंड स्मार्टफोन में देखने को मिलेगा. यह फोन 16:9 के एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है.

फोन का प्रोसेसर 1.6GHz ऑक्टा कोर Exynos 7870 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ फोन में 3GB की रैम है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32GB की है. यह फोन 4GB रैम वैरिएंट में भी आता है इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. वहीं कंपनी ने फोन में स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का ऑप्शन भी दिया है.

कैमरा की बात करें Samsung Galaxy On7 Prime 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल के ही फ्रंट कैमरा के साथ लिस्ट किया गया है. इसमें f/1.9 अपर्चर है और LED फ़्लैश भी दी गई है. अमेज़न पर फोन की जो फोटो दी गई है उससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन एक फिजिकल होम बटन के साथ आएगा. इस फोन को कंपनी दो कलर वैरिएंट में पेश कर सकती है. इसमें ब्लैक और गोल्ड कलर शामिल हैं.

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung's latest mid range device samsung galaxy on7 prime is in news from last few days. read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X