Home
News

क्‍या आप लेना चाहेंगे सैमसंग गैलेक्‍सी एस ड्योस स्‍मार्टफोन?

क्‍या आप लेना चाहेंगे सैमसंग गैलेक्‍सी एस ड्योस स्‍मार्टफोन?

स्‍मार्टफोन कौन लेना नहीं चाहता लेकिन जब आपके पास ढेर सारे ब्रांड और फीचरों के कई ऑप्‍शन उपलब्‍ध हों तो कंफ्यूजन होना साधारण सी बात है। खासकर सैमसंग ने तो स्‍मार्टफोन की इतनी रेंज बाजार में उतार दी हैं कि उनमें से लोगों को अपनी पसंद का फोन लेना काफी मुश्‍किल पड़ता है।

खैर ये तो आपके बजट और जरूरत के ऊपर निर्भर करता है कि कौन सा फोन आप लेंगे। सैमसंग का गैलेक्‍सी एस ड्योस भी अगले महिने बाजार में आ रहा है। पहले इसे यूरोपियन बाजारों में उतारा जाएगा इसके बाद ये अन्‍य देशों में उपलब्‍ध होगा।

बात करते हैं सैमसंग गैलेक्‍सी एस ड्योस में दिए गए फीचरों के बारे में, गैलेक्‍सी एस ड्योस में अपने पिछले फोन गैलेक्‍सी एस2 से बिल्‍कुल अलग है। फोन में 4 इंच की डब्‍लूवीजीए टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है जो 480 x 800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है।

साथ में 5 मेगापिक्‍सल कैमरा, 4जीबी का इंटरनल स्‍टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट, 1,500 एमएच बैटरी के अलावा फोन का सबसे खास फीचर है इसमें दिया गया है 4.0 एंड्रॉएड आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस जो 1 गीगाहर्ट के कार्टेक्‍स ए5 सिंगल कोर प्रोसेसर के साथ फास्‍ट प्रोसेसिंग पॉवर देता है।

सैमसंग गैलेक्‍सी ड्योस में दिए गए कुछ अन्‍य फीचर

  • 4 इंच की डब्‍लूवीजीए टीएफटी स्‍क्रीन

  • 480 x 800 स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन

  • 5 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 4जीबी मैमोरी, माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट

  • लेटेस्‍ट 4.0 एंड्रॉएड आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस

  • 1 गीगाहर्ट का कॉर्टेक्‍स ए5 सिंगल कोर प्रोसेसर

  • 1,500 एमएएच की लियॉन बैटरी

  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ, 2.0 यूएसबी पोर्ट

  • ड्युल सिम की सुविधा

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X