Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Plus और Galaxy S10e भारत में 6 मार्च को होगा लॉन्च
सैमसंग ने आखिरकार अपने काफी समय से चर्चा में चल रही सीरीज Galaxy S10 के लॉन्च डेटा का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने बताया कि इस सीरीज को 6 मार्च 12 बजे दोपहर को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। बता दें, सैमंसग ने अपनी इस सीरीज को 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में ग्लोबली पेश कर दिया था। कंपनी भारत में इस सीरीज के अंदर Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Plus और Galaxy S10e स्मार्टफोन को पेश करेगी।

हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी अपने Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन के 5G वर्जन को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं करेगी। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदा चाहतें हैं तो भारत में इस डिवाइस को प्री-बुकिंग के लिए पेश कर दिया गया है। स्मार्टफोन के साथ काफी सारे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। कंपनी पहले ही अपने इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर चुकी है। अपने ग्राहक को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए कंपनी ने भारतीय एयरटेल के साथ भी पार्टनरशिप की है। जिसके चलते ग्राहकों को अट्रैक्टिव EMI ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
कीमत
इन स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Galaxy S10e की शुरुआती कीमत $749.99 (लगभग 53,300 रुपए) है। वहीं Galaxy S10 की कीमत $899.99 (लगभग 64,000 रुपए) है। इसके अलावा Galaxy S10 Plus की कीमत $999.99 (लगभग 71,000 रुपए) से शुरू होती है। जबकि सैमसंग कंपनी ने अपना एक फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy Fold है। इस स्मार्टफोन की कीमत $1,980 (लगभग 1,41,500 रुपए) है। अब आपको इन स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
उपलब्धता
इन सभी स्मार्टफोन को कंपनी ने अमेरिका के सैन फ्रैसिंस्को में आयोजित एक अनकैप्ड इवेंट के दौरान किया है। इन सभी स्मार्टफोन को 21 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं मार्च में इनकी बिक्री शुरू की जाएगी। वहीं इन स्मार्टफोन की शुरुआती बिक्री के साथ कुछ ऑफर्स भी पेश किए गए हैं। आपको बता दें कि जो ग्राहक Galaxy S10 या Galaxy S10 Plus को खरीदने के लिए प्री ऑर्डर करेंगे उन्हें गैलेक्सी Buds ट्रूली वायरलैस इयरबड्स फ्री दिया जाएगा।
Samsung Galaxy S10e की स्पेसिफिकेशंस
अब हम इन स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हैं। सबसे पहले हम Samsung Galaxy S10e की बात करते हैं। आज लॉन्च हुए इन चारों स्मार्टफोन में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Galaxy S10e ही है। इस स्मार्टफोन में 5.9 इंच डिस्प्ले है, जिसका रिज्यॉल्यूशन 2280 x 1080 है। वहीं इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके डिस्प्ले में सुरक्षा के मद्देनजर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लगा दिया। इस फोन के प्रोसेस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 855 Soc को शामिल किया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन को भारत में Exynos 9820 SoC के साथ लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा इस फोन में 8जीबी रैम और 256 जीबी रोम भी दिया गया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 12 मेगापिक्सल का एक सेंसर और दूसरा 16 मेगापिक्सल का सेंसर लगा हुआ है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी लेने के लिए भी 10 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3,100 एमएएच की एक बैटरी दी गई है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग, वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का सिस्टम भी है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के साइड में एक पॉवर बटन है तो फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह भी एक नई और अनोखी तकनीक है।
Samsung Galaxy S10 की स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.1-इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले दी हुई है। इस फोन का डिस्प्ले QHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाला है। इस फोन में दो वेरिएंट हैं। पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम के साथ आता है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी रैम के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो क्रमश: 2-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 10 मेगापिक्सल के सेंसर वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 3,400mAh की बैटरी शामिल की है। वहीं इस फोन में भी फास्ट चार्जिंग, वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का सिस्टम मौजूद है। इन सबके अलावा इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी उपलब्ध है। लिहाजा हम कह सकते हैं कि यह एक मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन है।
Samsung Galaxy S10+ की स्पेसिफिकेशंस
अब हम इस सीरीज के सबसे हाई-फाई स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10+ की बात करते हैं। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Galaxy S10 जैसे ही फीचर्स मिलेंगे लेकिन इसमें स्क्रीन साइज, बैटरी और फ्रंट कैमरा की स्पेसिफिकेशंस अलग हैं। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.3-इंच QHD+ डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन का डिस्प्ले भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के अगले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है। जिसका पहला सेंसर 0-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 जैसा ही है।
इस फोन की बैटरी Galaxy S10 से अलग है। इसमें 4,100mAh बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग, वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग से लैस है। इस फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज है। इन सबके अलावा इसमें एक तीसरा और सबसे बड़ा वेरिएंट भी है, जो 12जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज से लैस है। इस स्मार्टफोन का सबसे हाई-एंड वेरिएंट luxurious ceramic White or Black में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications