Home
News

30 मार्च को आ रहा है सैमसंग का दमदार 5जी स्‍मार्टफोन

5जी स्‍मार्टफोन का बाजार में भारत में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, भले ही 5जी तकनीक का क्षेत्र थोड़ा सुस्‍त पड़ा हो लेकिन कंपनियां भारत में एक के साथ एक 5जी स्‍मार्टफोन पेश करती जा रही हैं, इसी कड़ी में सैमसंग के आने वाले फोन की तारीख तय हो चुकी है। हम बात कर रहे हैं सैमसंग S20 FE 5G की जो 30 मार्च को भारत में लांच होने वाला है यानी बस इस फोन को आने में कुछ ही घंटे बचे हैं।

30 मार्च को आ रहा है सैमसंग का दमदार 5जी स्‍मार्टफोन

सैमसंग ने अपने ट्विटर हैंडल में इसकी घोषणा भी की है साथ ही सैमसंग इंडिया की साइट में 'Notify Me'के लेबल के साथ इसका ऑप्‍शन भी दिख रहा है। लांच से पहले ही अगर इसका रजिस्‍ट्रेशन कराना चाहते हैं तो साइट में जाकर करा सकते हैं साथ ही फोन से जुड़ी सारी जानकारी भी आधिकारिक साइट में आपको मिल जाएगी।

अगर देखा जाए तो इसका वर्जन का सबसे पहला हैंडसेट पिछले साल 4जी वैरियंट के साथ लांच हुआ था जिसमें एक्‍सनॉस 990 SoC लगा हुआ था। कल यानी 30 मार्च को लांच होने वाले S20 FE 5G में स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। फोन की कीमत से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उम्‍मीद लगाई जा रही है ये लगभग 50 से लेकर 52 हजार तक की रेंज में उतारा जाएगा।

IANS की रिपोर्ट में क्‍लैम किया गया है फोन की कीमत 50 हजार के करीब हो सकती है, सैमसंग के S20 FE 5G की सीधी टक्‍कर वनप्‍लस 9 से होगी।

कौन-कौन से फीचर्स होंगे

फीचर्स की बात करें तो अभी तक जो भी डीटेल्‍स सामने आईं हैं उसे देखकर ये कहा जा सकता है भारत और दूसरे देशों में मिलने वाले मॉडल्‍स में कोई अंतर नहीं होगा। यानी इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्‍लस (2400x1080 पिक्‍सल) वाली सुपर एमोलेड इंफिनिटी ओ स्‍क्रीन होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये एंड्रायड 11 के साथ आएगा जिसके साथ सैमसंग का वन UI 3.0 मिलेगा। फोन में पॉवर के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट फास्‍ट चार्जर सपोर्ट करेगी इसमें वॉयरलेस चार्जिंग का फीचर भी होगा।

कैमरा सेटअप

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 12 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर लगा हुआ है जिसमें f/1.8 अपरचर मिलेगा। इसके अलावा इसमें एक 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस लगा हुआ है, तीसरा सेटअप 8 मेगापिक्‍सल टेलिफोटो शूटर मिलेगा। सेल्‍फी लवर्स के लिए 32 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा ऑटो फोकस सपोर्ट के साथ मिलता है। कनेक्‍टीविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्‍लूटूथ v5.0, A-GPS, NFC, के साथ यूएसबी का टाइप सी पोर्ट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has finally announced the India launch date of the Galaxy S20 FE 5G which is slated for March 30. The phone will go for sale in the country on the same day of its launch. Samsung took to its Twitter handle to make this announcement and even the phone is now listed on the Samsung India website with a 'Notify Me' option.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X