Flipkart Big Billion Days Sale में 31 हजार कम में मिल रहा Samsung Galaxy S23 FE, जानें ऑफर डिटेल
अगर आप भी Samsung का प्रीमियम फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये सही समय साबित हो सकता है। दरअसल Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में Samsung Galaxy S23 FE पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
सेल में कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर्स शामिल हैं। चलिए आपको Galaxy S23 FE पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S23 FE कीमत व ऑफर- सैमसंग के इस फोन को कंपनीने पिछले साल 59,999 रुपये में लॉन्च किया था। गैलेक्सी S23 FE के 8GB/128GB वेरिएंट को साइट पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% डिस्काउंट मिल सकता है।
जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 28,749 रुपये हो जाएगी। ऐसे में लॉन्चिंग कीमत के हिसाब से ग्राहक इसे 31,250 रुपये कम दाम में खरीद सकता है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया गया है।

एक्सचेंज ऑफर के तहत इसपर 18,050 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके फोन और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।
Samsung Galaxy S23 FE स्पेसिफिकेशंस - सैमसंग गैलेक्सी S23 FE में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.4 इंच की Dynamic फुल एचडी प्लस AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा कोर Samsung Exynos 2200 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S23 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में NFC, USB Type-C, Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और GPS है।


Click it and Unblock the Notifications








