आ रहा Samsung का 200MP वाला Smartphone, फीचर्स देंगे iPhone 14 को टक्कर
Samsung जल्द ही अपना Samsung Galaxy S23 Ultra धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. रिपोर्ट्स कि माने तो Galaxy S23 Ultra सैमसंग का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा. इससे पहले दक्षिण कोरियाई की कंपनी ने 200-मेगापिक्सल ISOCELL HP1 और HP3 सेंसर वाला फोन लॉन्च कर चुकी है. हालांकि, इनमें से कोई भी सेंसर S23 अल्ट्रा पर उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं है. विश्वसनीय टिपस्टर आइस यूनिवर्स (Trusted Tipster Ice Universe) के अनुसार, यह ISOCELL HP2 कैमरा सेंसर से लैस होगा.

Samsung Galaxy S23 Ultra Leaks
Tipster ने दावा करते हुए बताया कि उसे पूरा यकीन है कि Galaxy S23 Ultra में बिना रिलीज हुए HP2 सेंसर होगा, HP2 सेंसर के विस्तृत विवरण अभी ज्ञात नहीं हैं. Tipster Chun के अनुसार, Samsung अपने अल्ट्रा-ब्रांडेड फ्लैगशिप पर केवल HP2 सेंसर का उपयोग करेगा. उन्होंने कहा कि HP1 और HP3 कैमरा सेंसर गैलेक्सी ए-सीरीज और चीनी ब्रांडों के स्मार्टफोन पर उपलब्ध होंगे.
पढ़ें : शानदार कैमरे और दमदार बैटरी के साथ IQOO 9T 5G फोन लॉन्च, जानिये फीचर्स और कीमत
Samsung Galaxy S23 Ultra Camera
रिपोर्टों कि माने तो Galaxy S23 Ultra में प्राथमिक कैमरा के रूप में ISOCELL HP2 होगा. इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस (Ultra-wide lens), 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट (Optical Zoom Support) वाला 10MP का पेरिस्कोप जूम कैमरा (Periscope Zoom Camera) होगा. वहीं Galaxy S23 Ultra के फ्रंट कैमरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. इसमें 40-Megapixel कैमरा बनाए रखने की संभावना है, जो ऑटोफोकस और 60fps 4K वीडियो शूटिंग (Video Shooting) जैसी सुविधाओं के साथ आता है. जबकि S23 अल्ट्रा में आगामी स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म की सुविधा होने की उम्मीद है.

Samsung Galaxy S23 Ultra Launch Date
Samsung Galaxy S23 Ultra के Q1 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसके साथ गैलेक्सी S23 और गैलेक्सी S23 प्लस होने की संभावना है. वहीं कंपनी गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, गैलेक्सी जेड फ्लिप 4, गैलेक्सी वॉच 5 सीरीज और कई प्रोडक्ट्स का अनावरण अगस्त में करेगी.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








