Home
News

53,000 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S23 Ultra 5G, जानें कहां मिल रही डील

अगर आप एक शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो आपके लिए खुशखबरी है। फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S23 Ultra 5G अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। इस डिवाइस पर कुल 53,955 रुपये की भारी छूट मिल रही है, जिसके बाद आप इसे मात्र 76,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

यह फोन न सिर्फ गैलेक्सी AI फीचर्स से लैस है, बल्कि इसमें प्रीमियम क्वाड कैमरा सेटअप, पेरिस्कोप लेंस और S पेन भी शामिल है, जो इसे बाजार में सबसे बेहतरीन डील्स में से एक बनाता है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में विस्तार से।

53,000 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S23 Ultra

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर डील

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) की असल कीमत भारत में 1,29,990 रुपये थी। लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह अब 79,990 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें 50,000 रुपये की सीधी छूट शामिल है। इतना ही नहीं, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 3,995 रुपये की छूट मिलेगी, जिससे प्रभावी कीमत घटकर 76,000 रुपये हो जाएगी।

इसके अलावा, आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके और भी बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की स्थिति, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। फ्लिपकार्ट पर अतिरिक्त विकल्प जैसे एक्सटेंडेड वारंटी और कम्प्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: 6.8-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,750 निट्स पीक ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन।

प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है।

रैम और स्टोरेज: 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB या 1TB स्टोरेज विकल्प।

बैटरी: 5,000mAh बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।

कैमरा

  • रियर: 200MP प्राइमरी सेंसर, 10MP पेरिस्कोप जूम लेंस, 10MP टेलीफोटो लेंस, 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर।
  • फ्रंट: 12MP सेल्फी कैमरा।

सॉफ्टवेयर: एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 (जल्द ही एंड्रॉइड 15 पर आधारित One UI 7 अपडेट मिलेगा)।

अन्य फीचर्स: S पेन सपोर्ट (ब्लूटूथ, एयर जेस्चर और प्रेशर सेंसिटिविटी के साथ), IP68 रेटिंग, गैलेक्सी AI फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट और सर्कल टू सर्च।

क्यों है यह डील खास?

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G एक ऐसा फ्लैगशिप फोन है जो परफॉर्मेंस, कैमरा और डिज़ाइन के मामले में टॉप पर है। 200MP का प्राइमरी कैमरा लो-लाइट फोटोग्राफी और हाई-रेजोल्यूशन शॉट्स के लिए बेजोड़ है।

इसके अलावा, गैलेक्सी AI फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेट और नोट असिस्ट इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं। इतनी कम कीमत पर इतने सारे प्रीमियम फीचर्स वाला फोन मिलना वाकई एक शानदार डील है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X