Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर ₹35,000 से अधिक की भारी छूट, Flipkart सेल में जबरदस्त मौका!
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G खरीदने का अब शानदार मौका है। Flipkart की Freedom Sale के दौरान इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर 35,000 रुपये से भी ज्यादा की छूट मिल रही है। आमतौर पर 1,09,999 रुपये की कीमत में मिलने वाला यह फोन अब सिर्फ 78,759 रुपये में उपलब्ध है।
इतना ही नहीं, अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट भी मिल सकती है, जिससे कुल बचत 35,141 रुपये तक पहुंच जाती है।

मिल रही है तगड़ी छूट
ग्राहकों को EMI विकल्प भी मिल रहे हैं, जिसकी शुरुआत 3,857 रुपये प्रति माह से होती है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है। अगर आपके पास पुराना मोबाइल है, तो उसे एक्सचेंज कर आप और भी छूट पा सकते हैं-जो कि 66,000 रुपये तक हो सकती है, यह छूट आपके पुराने फोन की स्थिति और ब्रांड पर निर्भर करेगी।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,750 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे स्मूथ और पावरफुल बनाता है। यह डिवाइस 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के विकल्प में आता है।
कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, 10MP पेरिस्कोप और टेलीफोटो लेंस, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अगर आप 75,000 रुपये की रेंज में एक फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में शानदार हो, तो यह डील आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। ध्यान रखें, यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्द से जल्द इस पर विचार करें।


Click it and Unblock the Notifications








