Samsung Galaxy S23 Ultra पर ₹32,900 का डिस्काउंट, अब मिलेगा सस्ते में
फ्लैगशिप स्मार्टफोन दिन-ब-दिन महंगे होते जा रहे हैं, लेकिन अब एक अच्छा ऑल-राउंडर फोन लेने के लिए आपको ₹1 लाख से ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप बजट में एक प्रीमियम फ्लैगशिप लेना चाहते हैं, तो Flipkart पर सैमसंग Galaxy S23 Ultra 5G को चेक कर सकते हैं।
इस फोन पर फिलहाल ₹32,000 से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है, वो भी बिना किसी बैंक कार्ड ऑफर के। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल।
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स लेने में सक्षम है। इसके अलावा Snapdragon 8 सीरीज का प्रोसेसर, मजबूत बैटरी बैकअप और क्लीन यूजर इंटरफेस इसे और भी खास बनाते हैं। साथ ही इसका प्रीमियम डिजाइन आपको भीड़ से अलग दिखाता है।

Flipkart पर Galaxy S23 Ultra का नया दाम
Flipkart सेल में Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत अब 77,099 रुपये है, जबकि इसका असली दाम 1,09,999 रुपये है। यानी आपको सीधे 32,900 रुपये की बचत मिल रही है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर आपको अतिरिक्त 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिससे कीमत और घटकर 75,000 रुपये से भी कम हो जाएगी। EMI ऑप्शन भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत 2,711 रुपये प्रति माह से होती है।
साथ ही ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 58,700 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी ले सकते हैं। हालांकि इसका मूल्य आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा। अतिरिक्त कीमत पर आप एक्सटेंडेड वारंटी और मोबाइल प्रोटेक्शन का विकल्प भी चुन सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.8-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूद चलेगी और आउटडोर लाइट में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देगी।
फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल है। इसके साथ 12GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है।
बैटरी के मामले में इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है।
- 200MP का प्राइमरी कैमरा
- 10MP पेरिस्कोप कैमरा
- 10MP टेलीफोटो कैमरा
- 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा
फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो क्लियर और शार्प सेल्फी क्लिक करता है।


Click it and Unblock the Notifications








