Home
News

Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत अमेजन पर घटी, जानें ऑफर और फीचर्स

सैमसंग की S सीरीज लंबे समय से बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में गिनी जाती है। भले ही कंपनी ने हाल ही में Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च कर दिया हो, लेकिन इसके पिछले मॉडल्स जैसे Galaxy S23 Ultra अब भी मार्केट में काफी पॉपुलर हैं।

अच्छी बात यह है कि यह फोन अब अमेजन पर बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस पर क्या डील मिल रही है और इसकी प्रभावी कीमत कितनी रह गई है। आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra पर धमाकेदार छूट

कीमत और ऑफर

Samsung Galaxy S23 Ultra का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट अब अमेजन केवल 83,499 रुपये में मिल रहा है। इसकी असली कीमत 1,34,999 रुपये है। इतना ही नहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,504 रुपये तक का Amazon Pay बैलेंस भी मिल सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 6.8 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहेगा। फोन Android 13 पर चलता है और इसमें कंपनी की ओर से 4 बड़े एंड्रॉइड अपडेट मिलने का वादा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मौजूद है, जो पावरफुल मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए जाना जाता है। इसके साथ आपको 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है, जिससे स्टोरेज की कमी की चिंता नहीं रहती।

कैमरे की बात करें तो यह फोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए किसी ड्रीम डिवाइस से कम नहीं है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

  • 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ
  • 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 10MP का टेलीफोटो लेंस
  • 10MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
  • सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी के मामले में इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि फोन लंबे समय तक आसानी से चल सकता है और जल्दी चार्ज भी हो जाता है।

खरीदें या नहीं?

अगर आप लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर पर ही अटके नहीं हैं, तो Galaxy S23 Ultra आज भी एक शानदार फ्लैगशिप ऑप्शन है। इसमें दमदार कैमरा सिस्टम, प्रीमियम डिजाइन और Galaxy AI फीचर्स भी मौजूद हैं।

हालांकि, इसकी सबसे बड़ी लिमिट यह है कि इसे सिर्फ Android 17 तक के अपडेट्स मिलेंगे। जबकि जल्द ही Android 16 का स्टेबल वर्जन आने वाला है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X