Home
News

Samsung के प्रीमियम फोन पर धांसू डिस्काउंट, AI फीचर्स के साथ ₹39,999 में खरीदें

सैमसंग का पॉपुलर स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE शानदार डील्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन जिसे 2024 के अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, अब Flipkart पर एक बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

अगर आप पुराने से नए फोन पर स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए बहुत खास हो सकता है। इस पर क्या डील मिल रही है और इसमें कैसी खूबियां मिलती हैं। आइए जानें विस्तार से।

Samsung के प्रीमियम फोन पर धांसू डिस्काउंट

छूट और ऑफर्स का बंपर फायदा

Galaxy S24 FE 5G (128GB वेरिएंट) की मूल कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन Flipkart पर यह 33% की भारी छूट के बाद मात्र 39,999 रुपये में अवेलेबल है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स के साथ आप इसे 37,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो 32,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो सकती है। इसके अलावा, कॉम्बो ऑफर्स में एक्सेसरीज जैसे गिंबल और बैक कवर के साथ अतिरिक्त बचत का मौका है। उदाहरण के लिए, Samsung Galaxy S24 FE 5G (ब्लू, 128 GB) और Zhiyun Smooth 5s AI कॉम्बो 2 एक्सिस गिंबल मोबाइल के साथ लेने पर 400 रुपये की अतिरिक्त बचत के साथ 55,898 रुपये में उपलब्ध है।

दमदार स्पेसिफिकेशन्स और AI फीचर्स

डिस्प्ले- इसमें 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ द्वारा सेफ है।

प्रोसेसर- फोन में Exynos 2400e (4 nm) चिपसेट है, जो दमदार परफॉरमेंस और AI क्षमताओं को सपोर्ट करता है। यह Android 14 पर One UI 6.1 के साथ आता है। इसे सात ओएस देने का वादा कंपनी ने किया है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का वाइड लेंस, 8MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। यह 8K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग- फोन में 4700 mAh की बैटरी है जो 25W वायर्ड चार्जिंग (30 मिनट में 50% तक), 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स- इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6e और IP68 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस जैसी खूबियां हैं।

Samsung Galaxy S24 FE 5G उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन डील है जो एक पावरफुल, फीचर-पैक और प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं, वह भी शानदार छूट के साथ। यह नीला, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट और येलो कलर्स में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X