Samsung Galaxy S24 FE पर 25,500 की कटौती, अब मिलेगा 35,000 से कम में
Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले साल का मॉडल Samsung Galaxy S24 FE 5G काफी सस्ते दामों पर उपलब्ध करा दिया है।
अमेजन पर यह फोन अब करीब 25,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। अगर आपका बजट 35,000 रुपये तक है और आप प्रीमियम फीचर्स वाला फोन लेना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है।

नई कीमत और ऑफर
लॉन्च प्राइस: 59,999 रुपये
अमेजन पर नई कीमत: 34,499 रुपये
बैंक ऑफर: Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर लगभग 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट
इफेक्टिव प्राइस: करीब 33,499 रुपये
एक्सचेंज ऑफर: पुराने स्मार्टफोन पर 31,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू (फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा)
ग्राहक चाहें तो EMI, स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे अतिरिक्त विकल्प भी चुन सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 FE 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
6.7-इंच का बड़ा AMOLED पैनल दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसका मतलब है कि वीडियो देखने, स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ और शार्प होगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में Samsung का खुद का Exynos 2400e चिपसेट और 8GB RAM मिलती है। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसी एक्टिविटी को आसानी से संभाल सकता है।
बैटरी
इसमें 4,700mAh बैटरी दी गई है जो पूरे दिन का बैकअप देती है। साथ ही इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो बैटरी को जल्दी चार्ज कर देता है।
कैमरा सेटअप
- 50MP मेन कैमरा - हाई-क्वालिटी और डिटेल्ड फोटो के लिए
- 12MP अल्ट्रा-वाइड - ग्रुप फोटो और वाइड एंगल शॉट्स के लिए
- 8MP टेलीफोटो लेंस - 3x जूम के साथ पोर्ट्रेट और डिस्टेंस फोटो के लिए
- 10MP फ्रंट कैमरा - सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए
कैमरा सेटअप वर्सेटाइल है और दिन के उजाले में फोटो काफी क्लियर आती है। खास बात यह है कि इस रेंज में टेलीफोटो लेंस मिलना बड़ी बात है।
डिजाइन और फीचर्स
AMOLED पैनल की वजह से डिस्प्ले बेहद ब्राइट और कलरफुल है। Samsung का One UI इंटरफेस यूजर-फ्रेंडली है और कंपनी समय-समय पर अपडेट भी देती रहती है।
क्यों खरीदें यह फोन?
Galaxy S24 FE 5G लॉन्च के समय प्रीमियम प्राइस सेगमेंट में था, लेकिन अब यह सिर्फ 33-34 रुपये हजार में मिल रहा है। इस रेंज में प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, वर्सेटाइल कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन मिलना मुश्किल है।
कुल मिलाकर, Galaxy S25 FE के लॉन्च के बाद Galaxy S24 FE 5G की कीमत में आई यह कटौती ग्राहकों के लिए एक स्टील डील है। अगर आप मिड-रेंज बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








