फ्लैगशिप Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ी छूट, खरीदारी का सुनहरा मौका!
Samsung का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra अब भारतीय ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध है। यह फोन, जिसकी लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी।
फिलहाल, Flipkart पर केवल 80,949 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कंपनी ने इस पर सीधे 49,800 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

मिल रही तगड़ी छूट
खास बात यह है कि यह छूट किसी एक्सचेंज या जटिल बैंक ऑफर पर आधारित नहीं है, बल्कि सीधे कीमत में कटौती के रूप में मिल रही है। इसके अलावा, अगर आपके पास Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड है तो आपको अतिरिक्त 750 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा, जिससे इस फोन की अंतिम कीमत घटकर 80,199 रुपये रह जाएगी।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy S24 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे सबसे पावरफुल एंड्रॉइड डिवाइसों में से एक बनाता है। यह फोन Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए पूरे 7 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का वादा किया है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
इसमें 6.8 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर दिखाई देती है।
कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी ताकत है। फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस (5x ऑप्टिकल जूम), 10MP टेलीफोटो लेंस (3x जूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए शानदार अनुभव देता है। वहीं, पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
कुल मिलाकर, यह ऑफर Samsung Galaxy S24 Ultra को अब तक की सबसे किफायती कीमत पर उपलब्ध कराता है। अगर आप लंबे समय से किसी प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने का सोच रहे थे, तो Flipkart पर चल रहा यह ऑफर आपके लिए सही मौका साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








