Home
News

Independence Day Sale 2025 में Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदें या S23 Ultra, कहां बचेंगे ज्यादा रुपये?

अगर आप सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। Amazon पर Samsung Galaxy S24 Ultra और S23 Ultra जैसे स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। ग्राहकों की एक्सचेंज और एडिशनल डिस्काउंट के साथ अच्छी बचत हो सकती है। दोनों फोन 1 लाख रुपये के अंदर आपके हो सकते हैं।

ऐसे में सवाल है कि आपको अमेजन की सेल में कौन सा महंगा फोन खरीदना चाहिए। हम यहां इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदें या S23 Ultra?

अमेजन पर मिल रही है डील

सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये में अमेजन पर बिक्री के लिए लिस्टेड है। हालांकि, इसका असली प्राइस 1,34,999 रुपये है। दूसरी तरफ 77,459 रुपये में सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत काफी ज्यादा है।

अमेजन पे ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 2,400 रुपये तक का अतिरिक्त अमेजन पे बैलेंस भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स

गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 6.8 डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर है। इसमें 10MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज पर चलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें OIS के साथ 200MP का प्राइमरी लेंस, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 10MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

आपको कौन सा चुनना चाहिए?

इस कंपेरिजन में सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा ज्यादा आकर्षक डील है। बस कुछ हजार रुपये ज्यादा खर्च करने पर आपको बेहतर रियर कैमरा सिस्टम, LTPO डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर और भी बहुत कुछ मिलेगा, जो गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में नहीं मिलता। हालांकि, अगर भविष्य में गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की कीमत में और कटौती होती है, तो इसे दोनों में से एक ऑप्शन के रूप में माना जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X