Samsung Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर: अब लगभग आधी कीमत में मिलेगा
अगर आप लंबे समय से Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदने का सोच रहे थे लेकिन इसकी ऊंची कीमत के कारण रुक गए थे, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। Flipkart पर इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है।
Galaxy S25 Ultra के लॉन्च के बाद कंपनी ने इसकी कीमत में भारी कमी कर दी है, और अब यह फोन लगभग आधी कीमत में उपलब्ध है। आइए जानते हैं डील और ऑफर्स की पूरी डिटेल।

इतना सस्ता कैसे मिल रहा है फोन?
Samsung Galaxy S24 Ultra (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी। फिलहाल Flipkart पर यह 81,879 रुपये में लिस्टेड है, जो पहले से ही काफी कम है। लेकिन अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो डील और धमाकेदार हो जाती है।
उदाहरण के लिए: अगर आप Samsung Galaxy S23 एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 19,150 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह फोन की कीमत सिर्फ 62,729 रुपये रह जाएगी। यानी आपको कुल 67,270 रुपये की बचत होगी।
Galaxy S24 Ultra के खास फीचर्स
डिस्प्ले: 6.8-इंच Dynamic AMOLED 2X, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स ब्राइटनेस, Gorilla Glass Armour के साथ 75% कम रिफ्लेक्शन।
प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3, AI फीचर्स जैसे Live Translate और Circle to Search।
सॉफ्टवेयर: One UI 6.1 (Android 14) के साथ 7 साल के अपडेट का वादा।
कैमरा: 200MP प्राइमरी, 50MP 5x टेलीफोटो, 10MP 3x टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रावाइड।
बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट।
बॉडी: टाइटेनियम फ्रेम, प्रीमियम लुक और मजबूत बिल्ड।
शानदार है खरीदारी का मौका
अब अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो इससे बेहतर मौका शायद ही मिले। महंगे फोन खरीदने का सपना देखने वाले यूजर्स के लिए यह ऑफर बिल्कुल वैसा है, जैसे सपनों में लॉटरी लगना। आधी कीमत में Galaxy S24 Ultra का मजा लेना, किसी ड्रीम डील से कम नहीं है। फ्लैगशिप फोन में पावरफुल फीचर्स की पेशकश की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








