Home
News

Samsung के सबसे 'स्लिम' फोन पर तगड़ी छूट, 12000 रुपये बचाने के लिए करना है ये काम

Samsung Galaxy S25 Edge 13 मई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं। अगर आप इस स्लिम फोन को अभी प्री-बुक करते हैं, तो आपको 12,000 रुपये का सीधे ही डिस्काउंट मिल जाएगा।

12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट पर यह बचत करने का मौका मिल रहा है। बता दें फोन को गैलेक्सी S25 सीरीज में ही लॉन्च किया गया है। इसमें कमोवेश वही फीचर मिलते हैं, जो इस सीरीज के फोन्स में दिए गए हैं। खैर, चलिए हम जानते हैं 12000 रुपये इस पर कैसे बचाने हैं।

Samsung के सबसे 'स्लिम' फोन पर तगड़ी छूट

प्री-ऑर्डर करने पर मिलेगा डिस्काउंट

अगर आप इस स्मार्टफोन को अभी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर प्री-बुक करते हैं, तो सीधे ही 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB और 12GB+512GB वेरिएंट मिलते हैं। बेस वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है।

इसमें टाइटेनियम और टाइटेनियम जैट ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस फोन की डिलीवरी 27 मई से शुरू होने वाली है। बता दें फोन को कुछ चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर EMI ऑप्शन के साथ भी लिया जा सकता है। यहां से करें प्री-ऑर्डर

Samsung Galaxy S25 Edge के टॉप फीचर्स

डिस्प्ले- सीरीज के सबसे पतले फोन में 6.7 इंच QHD+ एमोलेड स्क्रीन दी गई है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है। यही सेम प्रोसेसर लाइनअप के बाकी फोन्स में भी दिया जाता है।

मेमोरी- स्मार्टफोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।

कैमरा- रियर पैनल पर 200MP का प्राइमरी सेंसर और मेक्रो मोड के साथ 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग- इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 3,900mAh की बैटरी पावर के लिए लगाई गई है। सैमसंग का दावा है कि फोन केवल 30 मिनट में 55 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

सॉफ्टवेयर- फोन में One UI 7 बेस्ड Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें गैलेक्सी AI फीचर्स मिलते हैं। जिसमें ड्रॉइंग असिस्ट और ऑडियो इरेजर मिलता है।

इसका वजन 163 ग्राम है। इसे वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट बनाने के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। फोन में 5G, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X