India-Pak Conflict: इंडिया-पाक टेंशन के बीच दिल्ली में कैंसिल हो गया Samsung का खास इवेंट
Samsung Galaxy S25 Edge Launch Event: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर केवल देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर की कंपनियों पर देखने को मिल रहा है। पहलगाम आतंकी हमलों के बाद भारत के जवाब ने पाकिस्तान के साथ टेंशन को और बढ़ा दिया है। इसका असर टेक कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने 13 मई को नई दिल्ली में होने वाले अपने Samsung Galaxy S25 Edge ग्लोबल लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है।
सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन के लिए इनवाइट भेजे, जिसे उसी दिन ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम, जो नई दिल्ली में होने वाला था, अब बढ़ते तनाव के कारण रद्द कर दिया गया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रमों को रिशेड्यूल करने या वर्चुअल फॉर्मेट करने के बारे में फॉर्मली फैसला लेने से पहले ग्लोबल हैडक्वॉटर से मार्गदर्शन की प्रतीक्षा की जा रही है।
यह फैसला पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके भारतीय सैन्य स्थलों पर हमले के प्रयास के बाद आया है, जिससे कई उत्तरी राज्यों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ गए हैं।
गुरुवार देर रात भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने जम्मू, पठानकोट और अन्य बॉर्डर क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए कम से कम आठ मिसाइलों और कई ड्रोन को रोक दिया।
इन कंपनियों ने भी लिया फैसला
अर्नस्ट एंड यंग (EY) इंडिया और डेलोइट जैसी फर्मों ने एहतियात के तौर पर अपने कर्मचारियों को 9 मई को घर से काम करने की सलाह दी है, खासकर तब जब कई राज्यों ने ब्लैकआउट लागू किए हैं और इमरजेंसी तैयारी के लिए कहा है।
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कई राज्यों ने इस्लामाबाद के विफल मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है, स्कूल बंद कर दिए हैं और पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों की छुट्टियां निलंबित कर दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








