Home
News

कल होगी Samsung Galaxy S25 Edge की एंट्री, मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स!

Samsung कल 13 मई को अपने सबसे पतले Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च करने के लिए तैयार है। फोन केवल 5.85mm मोटा होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक 2 का प्रोटेक्शन होगा। इस एडवांस क्रिएटेड ग्लास को कॉर्निंग के कोलेब्रेशन में तैयार किया गया है।

कंपनी का कहना है कि यह एलीमेंट खासतौर पर स्मार्टफोन के अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन से मेल खाने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बनाया है, लेकिन रिपोर्ट्स में तमाम डिटेल रिवील हो चुकी है।

कल होगी Samsung Galaxy S25 Edge की एंट्री

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज प्राइस (एक्सपेक्टेशन)

Samsung Galaxy S25 Edge को 13 मई 2025 को ग्लोबल पर लॉन्च किया जाना है। कंपनी नए डिवाइस को पेश करने के लिए एक वर्चुअल अनपैक्ड इवेंट कर रही है, जिसका लाइवस्ट्रीम YouTube और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट जैसे प्लेटफॉर्म पर होगा। शुरुआत में, हैंडसेट के दक्षिण कोरिया और चीन जैसे बाजारों में आने की उम्मीद है। इसके बाद इसे दूसरे देशों में अवेलेबल करवाया जाएगा। गैलेक्सी S25 एज को गैलेक्सी S25 प्लस और S25 अल्ट्रा के बीच रखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज: डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस

सैमसंग का यह फोन अपने डिजाइन की वजह से खूब बज क्रिएट कर चुका है। कथित तौर पर इसकी मोटाई सिर्फ 5.85 मिमी है और इसका वजन सिर्फ़ 163 ग्राम है। उम्मीद है कि यह मार्केट में सबसे पतले और हल्के प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक होगा। याद दिला दें, सैमसंग ने MWC 2025 में S25 Edge की झलक दिखाई थी। सैमसंग गैलेक्सी S25 एज में बैक पैनल पर एक पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड है। इस आइलैंड में एक डुअल कैमरा सेटअप है।

डिवाइस में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन होने की बात कही गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3120x1440 पिक्सल है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। ड्यूरेबिलिटी के लिए डिस्प्ले को कॉर्निंग के गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 से सेफ किया जा सकता है, जबकि रियर पैनल पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ब्लैक कलर में एंट्री कर सकता है।

सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि गैलेक्सी S25 एज 200MP के मेन रियर कैमरे के साथ आएगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया जाएगा। इसमें 3,900mAh की बैटरी होने की अफवाह है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X