Samsung के सबसे स्लिम मॉडल का लॉन्च जल्द, MWC 2025 में दिखी डिजाइन की झलक
Samsung ने जनवरी 2025 में अपने अल्ट्रा-स्लिम फोन की झलक दिखाई थी। अब ठीक एक महीने बाद कंपनी ने फिर से फोन को शोकेस किया है। MWC 2025 में सैमसंग का यह स्लिम फोन हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यहां कंपनी ने सिल्वर कलर डिजाइन वाले स्लिम मॉडल को दिखाया है।
Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च में अभी वक्त है, लेकिन इसके बारे में अच्छा-खासा बज बन गया है। लॉन्च से पहले इसके बारे में सामने आई हर एक चीज के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

Galaxy S25 Edge एक्सपेक्टेड फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज को भले ही MWC 2025 में दिखाया गया है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की गई है। कंपनी ने सिर्फ इसका डिजाइन ही रिवील किया है। उम्मीद है कि गैलेक्सी S25 एज अप्रैल 2025 में लॉन्च हो सकता है, लेकिन इसकी बिक्री मई तक शुरू नहीं होगी। यानी, इसको खरीदने के लिए कम से कम तीन महीने का इंतजार करना होगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, गैलेक्सी S25 एज में 6.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
कैमरा और प्रोसेसर
इस फोन में क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी चिप दी जाएगी। इसमें 12GB रैम होगी। इसमें दो कैमरों का सेटअप होगा, जिसमें 200MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। डिजाइन की बात करें तो, गैलेक्सी S25 एज में सिरेमिक बॉडी होगी, जो सिर्फ 5.84mm मोटी होगी।
सैमसंग का अपकमिंग फोन थिकनेस के मामले में दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। टेक्नो ने भी एक बेस्ड-आधारित स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क स्लिम शोकेस किया है। जिसकी मोटाई केवल 5.75 मिमी है। दूसरी ओर एपल भी एक अल्ट्रा-थिन फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम iPhone 17 एयर होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








