Home
News

Samsung galaxy S25 edge vs S25 Ultra: दोनों के बीच क्या है असली फर्क, कर लें कन्फ्यूजन दूर

सैमसंग अपने फ्लैगशिप लाइनअप के तहत कल Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे 'स्लिम' Galaxy S-सीरीज स्मार्टफोन होगा। लॉन्च से पहले इस डिवाइस को लेकर कई डिटेल लीक हो चुकी हैं, जिनमें इसके डिजाइन, डिस्प्ले प्रोटेक्शन और परफॉर्मेंस से जुड़े बड़े अपडेट शामिल हैं।

खास बात यह है कि इस फोन में नया Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन मिलेगा, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत और प्रीमियम बनाएगा। गैलेक्सी S25 एज की तुलना कंपनी के टॉप-एंड मॉडल Galaxy S25 Ultra से की जा रही है। आइए, जानते हैं अपकमिंग फोन में क्या अपग्रेड मिल सकते हैं।

Samsung galaxy S25 edge vs S25 Ultra में असली फर्क क्या है?

डिस्प्ले और डिजाइन

गैलेक्सी S25 एज में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 के साथ मिल सकती है। यह एक मजबूत ग्लास है, जो स्लिम एस्थेटिक्स को बनाए रखता है। दूसरी तरफ S25 अल्ट्रा में 6.9 इंच की स्क्रीन है जिसमें गोरिल्ला आर्मर 2 लगा है। इसमें स्क्रैच-रेजिस्टेंट है। इसमें एक एंटी-रिफ्लेक्टिव कवर भी है। हालांकि, S25 एज में एंटी-रिफ्लेक्टिव तकनीक नहीं होगी।

कैमरा अपग्रेड

S25 एज में वर्टिकल अरेंज्ड कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 200MP वाइड-एंगल लेंस, ऑटोफोकस के साथ 12MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। इस लिहाज से देखा जाए तो गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा इससे काफी बेहतर है। इसमें 200MP वाइड, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP प्राइमरी टेलीफोटो और 10MP सेकेंडरी लेंस मिलता है।

बैटरी और प्रोसेसर

सैमसंग S25 एज में 3900mAh की बैटरी मिलेगी, जो S25 अल्ट्रा में इस्तेमाल की गई 5000mAh की बैटरी से छोटी है। चार्जिंग सपोर्ट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। प्रोसेसर दोनों ही स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite मिलता है।

प्राइस कंपेरिजन

S25 Edge का 256GB वेरिएंट 1,249 Euro में एंट्री ले सकता है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,369 Euro हो सकती है। दूसरी तरफ अल्ट्रा का 256GB मॉडल 1,449 Euro और 512GB वर्जन 1,569 Euro में आता है। ये कीमतें अमेरिका और एशियन मार्केट्स में थोड़ी कम हो सकती हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X