Home
News

3 बड़े अपग्रेड के साथ आएगा Samsung Galaxy S25 FE, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सैमसंग अगले हफ्ते अपने Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है। लॉन्च से पहले इसकी कुछ इमेज सामने आई हैं, जिनमें इनका लुक पता चलता है। अपकमिंग फैन एडिशन को कंपनी कई बड़े अपग्रेड के साथ लेकर आ रही है, लेकिन 3 की चर्चा खूब है, जिनका जिक्र लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है।

इनमें सेल्फी कैमरा, बैटरी और चार्जिंग स्पीड शामिल है। आइए अपकमिंग फोन के बारे में अब तक सामने आई पूरी डिटेल जान लेते हैं।

जल्द होगी Samsung Galaxy S25 FE की एंट्री

सेल्फी कैमरा होगा अपग्रेड

एक डच पब्लिकेशन रिपोर्ट में इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके मुताबिक फोन गैलेक्सी S24 FE की तुलना में थोड़ा बड़ा दिखेगा। इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो Galaxy S24 FE के 10MP का अपग्रेड है। इसमें 4900mAh की बैटरी मिलेगी। चार्जिंग स्पीड को 25W से बढ़ाकर 45W किया जाएगा।

Galaxy S25 FE का सेल्फी कैमरा Galaxy S25 सीरीज के बाकी फोन जैसा ही है। पीछे की तरफ इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। यह सेटअप Galaxy S24 FE के रियर कैमरा सेटअप से समान है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Galaxy S25 FE में AI ProVisual Engine दिया गया है, जो पिछले फोन के ProVisual Engine से अपग्रेड है और बेहतर इमेज व वीडियो प्रोसेसिंग करेगा। Samsung ने Galaxy S25 FE को Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया है, जो Galaxy S24 FE के Exynos 2400e चिप से फास्ट है। यह डिवाइस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके 256GB वेरिएंट की संभावना भी है।

सॉफ्टवेयर अपडेट

फोन Android 15 और One UI 7.0 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलेगा। इसमें सात बड़े Android OS अपडेट्स और सात साल तक सिक्योरिटी पैच भी मिलेंगे। इसके कुछ सॉफ्टवेयर फीचर्स में Gemini Live, Audio Eraser और जनरेटिव AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग शामिल हैं।

फोन का 6.7-इंच Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर है। इसे Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है। Armor Aluminum फ्रेम और IP68-रेटेड डिजाइन फोन को सेफ रखते हैं। यह चार रंगों में उपलब्ध होगा- ब्लैक, डार्क ब्लू, लाइट ब्लू और व्हाइट।

इमेज से यह भी पता चला है कि Samsung बॉक्स में चार्जर नहीं देगी। बॉक्स में केवल Galaxy S25 FE, USB Type-C से Type-C केबल और SIM इजेक्टर पिन होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X