Home
News

Samsung Galaxy S25 FE का डिजाइन लीक: जानिए कैसा होगा नया स्मार्टफोन

Samsung अपनी गैलेक्सी S25 सीरीज में एक नया और अफोर्डेबल वेरिएंट जोड़ने की तैयारी में है- Samsung Galaxy S25 FE। यह फोन, गैलेक्सी S24 FE का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसके शुरुआती रेंडर्स व स्पेसिफिकेशन्स ब्रिटिश रिटेलर Tesco की वेबसाइट पर सामने आए हैं।

लीक्ड तस्वीरों में फोन का लुक सैमसंग की पहचान के मुताबिक ही है। जिसमें बड़ा डिस्प्ले, गोल किनारे और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Samsung Galaxy S25 FE का लुक आया सामने

खास बात यह है कि इसमें 6.7-इंच 1080p डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजल दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देंगे। रेंडर्स में जेट ब्लैक कलर दिखा है, जबकि आइस ब्लू, नेवी और व्हाइट ऑप्शन भी मिल सकते हैं।

लॉन्च डेट और कीमत

FN News की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी S25 FE का लॉन्च 19 सितंबर को साउथ कोरिया में हो सकता है। भारत और बाकी देशों में इसकी एंट्री कुछ हफ्तों बाद होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो, लीक के मुताबिक इसका प्राइस करीब 10 लाख कोरियन वॉन (लगभग 63,200 रुपये) होगा, और भारत में यह करीब 60,000 रुपये के आस-पास आ सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- अपकमिंग Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz, Gorilla Glass Victus+ डिस्प्ले मिल सकती है।

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Exynos 2400 चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग को बहुत स्मूद बनाए रखेगा और मिड-टू-हाई लेवल गेमिंग भी संभाल पाएगा।

रैम / स्टोरेज- इसमें 8GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज मिलेगी।

सॉफ्टवेयर- One UI 8 (Android 16 बेस) One UI 8 का मतलब है Samsung का कस्टम अनुभव, जो यूजर-फ्रेंडली जेस्चर, कस्टमाइजेशन और स्मार्ट फीचर्स देता है।

बैटरी- इसमें 25W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है।

कैमरा- इसमें 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा-वाइड, 8MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल) मिल सकता है। सेल्फी के लिए कंपनी 12MP का कैमरा फोन में लगाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X