Home
News

Samsung Galaxy S25 FE जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

सैमसंग जल्द ही अपनी Fan Edition सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy S25 FE लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं।

Samsung Galaxy S25 FE जल्द हो सकता है लॉन्च

Galaxy S25 FE के संभावित फीचर्स

फोन में 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz तक होगा। डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। इसका बॉडी Armour Aluminium फ्रेम से लैस होगा, जिसकी मोटाई 7.4mm और वजन करीब 190 ग्राम बताया जा रहा है।

स्मार्टफोन में Exynos 2400 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। एक वेरिएंट में 512GB स्टोरेज होने की भी बात कही जा रही है।

कैमरा और अन्य खूबियां

Galaxy S25 FE में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। यह डिवाइस Android 16 बेस्ड One UI 8 पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, और डुअल स्पीकर की सुविधा मिल सकती है।

कलर ऑप्शन

लीक्स के मुताबिक, Galaxy S25 FE चार कलर ऑप्शन नेवी, व्हाइट, जेट ब्लैक और आइस ब्लू में आ सकता है। Samsung Galaxy S25 FE की कीमत लगभग 60,000 रुपये हो सकती है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) के लिए बताई जा रही है।

अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Samsung का ये नया Fan Edition डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X